नवरात्रि में कपल्स को क्यों नहीं बनाना चाहिए शारीरिक संबंध?

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 12:26 PM (IST)

नवरात्रि को हिंदु धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। हालाकि आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। हिंदु धर्म में नवरात्रि पूजा काफी विधि-विधान से की जाती है। इन दिनों महिलाएं उवास रख कर देवी मां के प्रति अपनी आस्था-भक्ति को व्यक्त करती है। मनाना जाता है कि इस दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। यह बात केवल मान्यताओं के अनुसार ही नहीं, बल्कि इस दौरान महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती है। इसी के साथ उनके स्वभाव में भी काफी बदलाव आ जाता है। ऐसे में उनके लिए संबंध बनाना सही नहीं होता। आइए जानते है क्यों। 


- - संबंध बनाते समय महिलाओं के शरीर में कई हार्मोंस में परिवर्तन आते है, जिससे उनका ध्यान आध्यात्म से दूर हो जाता है। 

- संबंध बनाते समय विशेष तरह के हार्मोंस का भी निष्कर्षण होता है, जिससे नकारात्मक शक्तियां जल्दी ही अपनी चपेट में ले लेती है। जिस वजह से महिलाओं के मन में निराशा घर कर लेती है और उन्हें तनाव रहने लगता है। 

- इसका एक कारण शास्त्रों में दिया गया नियम भी है। देवी इन नौ दिन हमारे घर पधारती हैं। इसलिए शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। 
 

- इन दिनों पुरूष और महिलाओं को अलग-अलग विश्राम करना चाहिए, ताकि उनके बीच दूरी बनी रहे। 
 

- इसके अलावा माना जाता है कि बिस्तर को छू कर कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए। 


 

Punjab Kesari