उम्र के इस पड़ाव में ऐसी दिखती हैं ये सारी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 09:33 AM (IST)

पंजाब केसरी ( लाइफस्टाइल) : बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस जिनकी अब काफी उम्र हो चुकी है। इन्होंने अपने समय की फिल्मों में काफी बढ़िया अभिनय किया। 9 अप्रैल को जया बच्चन 69 साल की हो गई हैं। इन्होंने काफी हिट फिल्मों में काम किया। अपनी पहली फिल्म से अब तक जया की लुक काफी बदल चुकी है। इनके अलावा और भी कई पुरानी बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो 65 साल से ऊपर हो चुकी हैं। इनमें से कुछ तो देखने में बिल्कुल उम्रदराज नहीं लगती। आइए जानिए इन एक्ट्रेसेस के बारे में

1. जया बच्चन
जया बच्चन अपने समय की एक मशहूर फिल्म एक्ट्रेस थी। इनकी पहली फिल्म गुड्डी जिसमें जया ने एक छोटी लड़की का रोल निभाया। इनका जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर में हुआ। इतने सालों के बाद आज जया बच्चन का लुक काफी बदल चुका है।

2. आशा पारेख
बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस, डायरैक्टर और प्रोड्यूसर रह चुकी आशा पारेख का जन्म 2 अक्तूबर 1942 को हुआ। यह अपने समय की एक मशहूर अभिनेत्री थी। आशा पारेख को 1992 में सरकार की तरफ से पदम श्री अवार्ड भी मिला।

3. बबीता
बबीता शिवदिसानी जिनकी शादी कपूर खानदान में हुई। शादी के बाद इनका नाम बबीता कपूर पड़ा। बॉलीवुड की इस अभिनेत्री का जन्म 1948 को हुआ। अपने समय में यह काफी खूबसूरत थी।

4. हेलन
बॉलीवुड अभिलेत्री और मशहूर डांसर हेलन का जन्म 1938 को बर्मा में हुआ। इन्होंने लगभग 700 फिल्मों में काम किया। हेलन को एक्टिंग से ज्यादा उनके डांस की वजह से पहचाना जाता था।

5. हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रिम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी काफी खूबसूरत और दमदार अभिनेत्री थी। इनका जन्म 16 अक्तूबर 1948 को हुआ। इतनी उम्र होने का बावजूद हेमा मालिनी आज भी बहुत सुंदर और फिट हैं।

6. माला सिन्हा
81 साल की माला सिन्हा ने बॉलीवुड के अलावा बंगाली और नेपाली फिल्मों में भी काम किया। यह काफी सुंदर और बढ़िया हिरोईन थी।

7.राखी गुलजार
राखी का जन्म 15 अगस्त 1947 को हुआ। राखी गुलजार अपनी बढ़िया एक्टिंग की वजह से एक मशहूर अभिनेत्री थी।


 

Punjab Kesari