इन तस्वीरों को देखकर याद आ जाएगा आपको अपना बचपन!

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2016 - 12:43 PM (IST)

हर किसी को अपना बचपन याद होता है क्या आपको याद है। बचपन की कुछ यादें एेसी होती है जिन्हें हम कभी नहीं भूलते। आजकल के बच्चों का बचपन तो पहले लोगों के बचपन से बहुत अलग है। 90 के जमाने की कुछ चीजें हम आज भी बहुत याद करते है लेकिन आज के बच्चें इनके बारे में अनजान ही रहेंगें। सभी का बचपन अलग-अलग होता है। हम किसी के बचपन के बारे में तो नहीं जानते लेकिन हमारा बचपन तो कुछ एेसा ही था। आइए याद करें बचपन की कुछ चीजों के बारे में...

 

- बचपन में जब कैसेट की रील नहीं चलती थी तो हम पेन्सिल से कैसेट की रील को ठीक करते थे। क्या आपने कभी एेसा किया है लेकिन अब की पीढ़ी के बच्चे तो कैसेट के बारे में ही नहीं जानते।

 

- खासकर लड़कों को बचपन में तरह-तरह के कंचो को इक्ट्ठे करने का बहुत शौक होता था। उनसे खेलते कम थे लेकिन स्कूल बैग में सजाकर रखते थे।

 

- जब टीवी न चले तो हम छत पर जाकर टीवी के एंटीने को घूमाकर बार-बार पूछते थे कि अब आया क्या।

 

- बचपन में हम कागज से बहुत चीजें बनाते थे जैसे कि कागज की नाव, चाकू और बंदूक। ये काम तो हम आज भी करते है।

 

- हम बचपन में शक्तिमान बहुत देखते थे। हर शनिवार टीवी के आगे बैठकर शक्तिमान देखना हम आज भी बहुत मिस करते है।

 

- बचपन में संडे वाले दिन पापा बाल कटवाने ले जाते थे लेकिन आज कल के बच्चे लॉन्ग ड्राइव पर जाते है।

 

- ये तो शायद आजकल के बच्चे भी करते है। पेन्सिल को दोनों तरफ से छीलना।

Punjab Kesari