Richest Women List: अमेरिका में रहकर इन 3 भारतीय महिलाओं ने बनाई फोर्ब्स लिस्ट में जगह

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 04:50 PM (IST)

भारतीय नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वह इस समय दुनिया के किसी भी कोेने में क्यों न हो अपनी जीत का झंड़ा जरुर फहराती हैं। आज की महिला हर मुश्किल को पार करते हुए खुद को आदमी के बराबर उस मुकाम पर पहुंचाती है जिसके बारे में कोई सोचता भी नहीं है। ऐसी ही उदाहरण पेश कि अमेरिका में रहने वाले तीन भारतीय महिलाओं जयश्री उल्लाल, नीरजा सेठी व नेहा नरखेड़े ने। यह तीन महिलाएं विदेश में बैठकर अपने देश का पंचम लहरा रही हैं।

 

दरअसल, विश्व प्रसिद्ध मैग्जीन 'फोर्ब्स' ने पिछले साल भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में 80 महिलाओं के नाम घोषित किए थे लेकिन अब उनकी ओर से अमेरिका की सबसे अमीर 80 महिलाओं की लिस्ट  'अमेरिका: ज रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमन 2019' जारी की गई हैं। इस लिस्ट में भारत की भी 3 महिलाएं शामिल हैं। लिस्ट में 18 स्थान अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ जयश्री उल्लाल, 23 स्थान सिंटेल की सह संस्थापक नीरजा सेठी और 60 वां स्थान कंफ्लुएंट की सह संस्थापक नेहा नरखेड़े ने हासिल किया।

2018 में जारी की थी भारतीय महिलाओं की लिस्ट

अमेरिका की सबसे रिच महिला की लिस्ट जारी करने से पहले फोर्ब्स ने 2018 में भारत की अमीर महिलाओं को लिस्ट जारी की थी। इसमें 8.8 बिलियन डॉलर के साथ जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल, 3.6 बिलियन डॉलर के साथ किरण मजूमदार, 2.4 बिलियान डॉलर के साथ यूएसबी इंडिया की लीना तिवारी, 2.2 बिलियन डॉलर के साथ हैवैल्स इंडिया की विनोद राय गुप्ता और अनु आगा, शीला गौतम व मधु कपूर भी शामिल रहीं।

लंदन में हुआ जन्म भारत में पली जयश्री

58 साल की कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जयश्री उल्लाल का जन्म लंदन में हुआ था, जबकि इनकी परवरिश भारत दिल्ली में हुई हैं। इस समय यह अमेरिका के सबसे अमीर पारिवारिक कार्यकारी में से एक हैं। कैलिफोर्निया में यह अपने पति विजय उल्लाल व दो बेटियों के साथ रहती हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की मास्टर नीरजा सेठी

1955 में भारत में जन्मी 64 वर्ष की नीरजा सेठी फोर्ब्स की सूचि में 23 वें स्थान पर हैं। उन्होंने अपने पति भरत देसाई के साथ मिलकर 1980 में अपार्टमेंट में 2 हजार निवेश के साथ सिंटेल की स्थापना की थी। अब यह IT क्षेत्र में परामर्श देने वाली व आउटसोर्सिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी सिंटेल की सहसंस्थापक हैं।

34 साल की है नेहा नरखेड़े

36 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ नेहा नरखेड़े ने फोर्ब्स की लिस्ट में 60वां स्थान हासिल किया हैं। नेहा ने लिंक्इडन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नेटवर्किंग साइट के डेटा के विशाल प्रवाह को संभालने के लिए 'अपाचे काफ्का' को विकसित करने में मदद की। 2014 में लिंक्डइन के दो सहयोगियों के साथ मिलकर कंचेक का यूज करके कंपनियों के लिए टूल्स बनाने के लिए कंफ्लुएंट की स्थापना की।

पहले स्थान पर रहीं डिएन हेंड्रिक्स

इस लिस्ट में 'एबीसी सप्लाए' की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स 7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर रही हैं। इसके साथ ही ओपरा विनफ्रे 10वें, फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग 12 वें, फैशन डिजाइनर टोरी बर्च 29 वें, पॉप स्टार रिहाना 37 वें, मैडोना 39 वें, बियोंसे 51 वें, लेखिका डैनिल स्टील 56 वें, टीवी कलाकार एलेन डीजेनेरेस 63 वें, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स 80 वें स्थान पर रही हैं।

Content Writer

Anjali Rajput