सलमान की तरह अब इस एक्ट्रैस को भी हो गया है पेटिंग से प्यार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 04:31 PM (IST)

इस बात को सब जानते है कि बॉलीवुड स्टार दबंग सलमान खान को पेटिंग करने का शौक रखते है। अपने फ्री टाइम में सलमान पेटिंग करना पंसद करते है लेकिन इस लिस्ट में आजकल एक ओर नाम जुड़ गया है। जी हां आजकल बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सलमान की तरह पेंटिग करने का शौक चढ़ा हुआ है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी पेटिंग करती हुई कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर को करीब 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। ये एक्ट्रैस अपने काम से इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी फैन फॉलोविंग बढ़ाती जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा की पेंटिंग वाली फोटो शेयर करना उनके इस शौक के प्रति दीवानगी को दिखा रहा है। इस फोटो में उन्होने हाथों में ब्रश पकड़ा हुआ है। डेनिम के साथ एप्रेन पहने हुए वो पूरी तरह पेंटिंग करने के मूड में लग रही हैं।

हाल में हुए हॉलीवुड पोर्टल 2017 में जानी मानी पॉप सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रैस बियोंसे नोल्स के बाद बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान दिया गया है।

Punjab Kesari