अनुष्का की तरह परफैक्ट फिगर पाने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2017 - 12:28 PM (IST)

विरूषका यानि विराट और अनुष्का की जोड़ी पर आजकल हर किसी की नजर है। कोई उनकी शादी की ड्रैसिस को कॉपी कर रहा है तो कोई अनुष्का की ज्वैलरी की खूबिया और कमियां निकाल रहा है। अनुष्का अपनी शादी में बहुत खूबसूरत और फिट लग रही थी। इसके पीछे की वजह है उनका डाइट। अगर आप भी उनकी तरह अपनी शादी में खूबसूरत लगना चाहती हैं, तो फॉलो कर सकती है उनका डाइट प्लेन।

1. ब्रेकफास्ट 
 वह रोजाना सुबह नाशते में 2 अंडे (सफेद भाग) और 1 गिलास फ्रूट जूस का सेवन करती हैं। 
 

2. स्नैक
ब्रेकफास्ट के बाद लंच करने के बीच वाले समय में वह एक चीज टोस्ट के साथ नींबू पानी या नारियल पानी पीना पंसद करती है।
 

3. लंच 
अनुश्का जंकफूड और ऑयली फूड अवॉइड करती हैं इसीलिए जहां भी जाती है, अपने साथ घऱ का बना हुआ खाना लेकर जाती हैं। लंच में दाल, 2 रोटी, सलाद और हरी सब्जी खाती है।
 

4. शाम का स्नैक 
अनुष्का शाम को मौसमी जूस या प्रोटीन शेक पीना पंसद करती हैं।
 

5. रात का खाना 
रात को सोने से पहले वह दूध पीना कभी नहीं भूलती क्योंकि दूध पीने से हडि्डयां मजबूत होती है और चेहरे पर ग्लो आती है।
 

6. पानी
अनुष्का पूरे दिन में 3 लीटर पानी पीती हैं ताकि बॉडी डिटॉक्स होती रहे। 

7. एक्सरसाइज और डांस
फिटनेस के लिए वह दिन में 2 बार योग करती हैं और आधा घंटा डांस करती हैं। इसके अलावा वह जिम भी जाती हैं। 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP
 

Punjab Kesari