दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को इस मूवी के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Apr 13, 2018 - 05:14 PM (IST)

शुक्रवार को 65 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एेलान कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने किया। यह अवॉर्ड बॉलीवुड स्टार के लिए बहुत ही स्पैशल होते हैं। हर फिल्मी सितारा इस अवॉर्ड को पाने की चाहत रखता है।

 

 

इस बार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को मॉम फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब थी। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों को अपने साथ हंसने और रोने के लिए मजबूर कर दिया था। मॉम उनके जीवन की आखरी फिल्म थी। 

 

 

इसके अलावा 'न्यूटन' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया। 'बाहुबली-2' (तेलुगू) को बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स मूवी का खिताब मिला है। 

 

 

बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को दिया गया है। इसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की थी। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड सम्मानित किया गया।


 

Punjab Kesari