भारत में 10 में 7 बीवियां धोखेबाज, जानिए इसके 6 बड़े कारण!

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 01:00 PM (IST)

भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के रिश्ते को जन्म-जन्मांतर का कहा जाता है। रिश्ता निभाने के लिए पार्टनर्स का एक-दूसरे के प्रति वफादार होना बहुत जरूरी है। मगर, हाल ही में हुए एक शोध में एक चौकाने वाला खुलासा किया गया है। दरअसल, इस सर्वे में पता चला है कि 55 फीसदी भारतीय अपने पार्टनर के प्रति वफादार नहीं हैं।

 

55% लोग करते हैं बेवफाई

सर्वे के मुताबिक, 55% भारतीय पुरुष तो 56% महिलाएं कभी ना कभी अपने पार्टनर से बेवफाई जरूर की है। 48% भारतीय मानते हैं कि एक ही समय में दो लोगों के साथ रिलेशन में रहना संभव है। इतना ही नहीं, अपने पति या पत्नी के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जानने के बाद भी लोग उन्हें माफ कर देते हैं।

चीटिंग के बाद भी नहीं लेते तलाक

सर्वे बताता है कि 69 भारतीय लोगों को अपने पार्टनर से माफी की उम्मीद होती है। वहीं 7% महिलाएं तो अपने पार्टनर के अफेयर के बारे में जानने के बाद भी बिना कुछ सोचे उन्हें माफ कर देती हैं। यही नहीं, धोखेबाजी के बाद भी भारत में 1000 दंपतियों में मात्र 13 ही तलाक लेते हैं। भारत में 90% शादियां परिवार के लोग तय करते हैं और महज 5% लव मैरिज करते हैं।

महिलाएं देती हैं ज्यादा धोखा

53 फीसदी शादीशुदा महिलाओं ने स्वीकारा कि उन्होंने पति के अलावा किसी अन्य के साथ भी संबंध रखे हैं। जबकि यही बात 43 फीसदी पुरुषों ने भी कुबूल की।

ये तो हुई सर्वे की बात... अब आपको बताते हैं कि आखिर क्यों लोग अपने पार्टनर को धोखा देते हैं, इसके कारण क्या है।

परिवार की जिम्मेदारियां

पुरुष तो अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करते रहते हैं लेकिन महिलाएं घर की जिम्मेदारियों में ही फंसी रह जाती है। घर में खुशी ना मिलने के कारण वो इस बाहर ढूंढने की कोशिश करती हैं।

जबरदस्ती का रिश्ता

ज्यादातर भारतीय लड़कियां अपने परिवार के दवाब में आकर शादी करती हैं। नतीजन शादी के बाद भी वो खुश नहीं रह पाती तो दूसरें पुरुषों की तरफ अट्रेक्ट होती है।

पार्टनर से संतुष्टि ना मिलना

अगर कपल्स को अपने पार्टनर से शारीरिक संबंधों में संतुष्टि ना मिले तो भी वो दूसरों की तरफ झुकाव महसूस करते हैं।

सपोर्ट ना मिलना

अगर पति अपनी पत्नी से इमोशनली कनेक्ट नहीं है, तो मतलब रिश्ते में कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं रह जाता। ऐसे में वह एक्ट्रा मेरिटल अफेयर की ओर बढ़ती है।

खुशी ना मिलना

भारतीय औरतों के एक्सट्रा अफेयर के पीछे का कारण उनकी जरूरतें पूरा ना करना भी है। ज्यादातर इंडियन पति अपनी पत्नी की पसंद-नापसंद का ख्याल नहीं रखते और ना ही घर के कामों में हाथ बटाते हैं। वह अकेली दिनभर काम में लगी रहती हैं, जिसके कारण वो बाहर की ओर ज्यादा झुकाव महसूस करती हैं।

लड़ाई-झगड़े

घर में होने वाली रोज की किच-किच भी अफेयर की वजह हो सकती है। पति या अन्य सदस्य के साथ होने वाले झगड़े के कारण महिलाएं तनाव का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में, मानसिक शांति पाने के लिए वह बाहर प्यार की तलाश करने लगती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput