सूर्यास्त के बाद नहीं काटने चाहिए नाखून, जानिए वास्तु से जुड़े कुछ शुभ-अशुभ बातें

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 09:57 AM (IST)

शाम को सूरज डूबने के बाद नाखून काटना या झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा भी ऐसे बहुत से काम है जो वास्तु के हिसाब से अशुभ माने जाते हैं। यह बातें आपको हैरत में जरूर डाल देगी लेकिन आप इन्हें नकार भी नहीं सकते हैं। हो सकता है कि यह अंधविश्वास हो या इनमें कोई रहस्य छुपा हो लेकिन अधिकतर लोग तो इस पर विश्वास करते हैं। चलिए आज हम आपको वास्तु या मान्यताओं से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें बताते हैं...

 

नाखून काटना

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सूर्य अस्त होने के बाद नाखून काटना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से घर मे लक्ष्मी नहीं आती है। साथ ही यह परिवार के सदस्यों की बीमारी का कारण भी बनता है।

नहाएं बिना किचन में जाना

शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं को सुबह बिना नहाए रसोई में चूल्हा चोका नहीं करने चाहिए। दरअसल, भोजन अन्नपूर्णा का रूप होता है और किचन को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में महिलाओं को बिना नहाएं किचन में प्रवेश नहीं चाहिए।

बेडरूम में रखे जूठे बर्तन

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। यह घर में कंगाली के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की बीमारी का कारण भी बनते हैं।

सोलह श्रृगांर की हुई महिला दिखना है शुभ

शुभ काम के लिए जाते समय अगर रास्ते में सोलह श्रृगांर किए हुए महिला दिख जाए तो समझ जाए कि आपका काम सफल होगा क्योंकि यह महालक्ष्मी का इशारा होता है।

शाम के समय झाड़ू लगाना

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, शाम के समय कभी झाड़ू पोछा नहीं करना चाहिए। इससे ना सिर्फ बरकत घर से बाहर चली जाती है बल्कि यह घर में दरिद्रता का कारण भी बनता है।

रात को सीटी बजाना

ऐसा कहते हैं कि घर में या रात में सीटी नहीं बजाना चाहिए। इससे एक ओर जहां धन की हानि होती हैं वहीं आप किसी अंजान संकट को भी बुलावा देने हैं।

आंख फड़कना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाएं आंख का फड़कना शुभ होता है लेकिन पुरूषों के लिए। वहीं महिलाओं के लिए बाएं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है।

हड्डी बजाना

हड्डी तोड़ना, चटकाना या कटकाना भी गलत माना जाता है। ऐसा करने वाले के हाथों से लक्ष्मी चली जाती है।

नींबू-मिर्च लांघना

कहते हैं कि अगर रास्ते में जाते वक्त आपको किसी के बाल या नींबू-मिर्च नजर आते हैं तो इनसे दूरी बनाकर रखें क्योंकि टूटे हुए बाल अपवित्र माने जाते हैं और इन्हें लांघना नहीं चाहिए।

पीछे से टोकना या छींक देना

यदि आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं और कोई टोक दे या पूछे कि कहां जा रहो? तो इस कार्य में सफलता नहीं मिलती। वहीं शुभ शगुन कार्य के समय छींक मारना भी अशुभ माना जाता है।

बिल्ली का रास्ता काटना है अशुभ

इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि किसी काम के लिए जाते समय अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो शुभ नहीं होता। वहीं गाय, बछड़ा, बैल, सुहागिन, मेहतर और चूड़ी पहनाने वाले रास्ता काटे तो उस काम में सफलता मिलती है।

सपनें भी देते हैं शुभ और अशुभ का संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सपनें में सांप दिखना शुभ माना जाता है। वहीं स्वप्न में बिल्ली देखना कपट और विश्वासघात का सूचक है। साथ ही अगर सपनें में दुर्घटना दिख जाए तो आप निजी परेशानियों से घिर सकते हैं। इसके अलावा स्वप्न में घंटियां बजते हुए सुनना भी किसी शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है।

Content Writer

Anjali Rajput