बेहद रोमांटिक और गुस्सैल किस्म के होते हैं इस माह में जन्मे लोग

punjabkesari.in Sunday, Sep 02, 2018 - 10:30 AM (IST)

जिस तरह राश‍ियों का प्रभाव लोगों के स्वभाव पर पड़ता है उसी तरह जन्म माह का भी प्रभाव भी पर्सनैलिटी पर साफ दिखाई देता है। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और आज हम आपको इस माह में जन्में लोगों के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं। स्वभाव से रोमांटिक होने के साथ इस महीने में जन्मे लोग बेहद गुस्सैल भी होते हैं। इतना ही नहीं, इस महीने में जन्में लोग काफी यूनिक मिजाज और खुशनसीब होते हैं। आइए जानते हैं सितंबर महीने में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में कुछ और खास बातें।
 

सितंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव
1. स्वभाव से रोमांटिक इस माह में जन्मे लोग ज्यादातर लव मैरिज करते हैं। प्यार मोहब्बत में ये लोग सुरक्षा चाहते हैं और सामने वाले ने धोखा दिया तो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते।

2. सितंबर में जन्मे लोग काफी स्मार्ट और संकोची स्वभाव के होते हैं। आमतौर पर ये कोमल स्वभाव के मालिक होते हैं, लेकिन लोगों के सामने खुद को काफी कठोर दिखाने का प्रयास करते हैं।
 

3. ये लोग काफी खुशमिजाज होते हैं लेकिन इन्हें गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। गुस्से में ये लोग किसी को कुछ भी बोल देते हैं। क्रिएटिव होने के कारण ये लोग जल्दी मशहूर होते हैं।
 

4. इनकी यौन इच्छाएं प्रबल होती हैं और ये ईमानदार पार्टनर भी साबित होते हैं। अपने और अपने प्यार के बीच में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं।
 

5. हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाले इस माह में जन्में लोगों का दिमाग कम्पयूटर से भी तेज होता है। मेहनती और धनी तरह के इन लोगों को अपनी मंजिल पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।

6. अपनी बात मनवाने में माहिर इन लोगों की संचार शक्त‍ि बहुत अच्छी होती है। इन्हें हर काम में परफेक्शन पसंद होता है और ये लोग काम में जरा भी कमी बर्दाश्त नहीं करते।
 

7. मेहनती किस्म के सितंबर में जन्मे लोग काम पूरा होने तक उसे नहीं छोड़ते। हमेशा एनर्जेटिक रहने वाले इस महीने में जन्मे लोग बहुत समझदार होते हैं।
 

8. इन लोगों का लकी चार्म इनकी फैमिली है। इनके लिए यह कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। इनकी फैमिली इनकी कमजोरी होने के साथ ताकत भी होती है, जोकि इनको हर सिचुएशन में मजबूत बनाती है।
 

9.  सितंबर माह में जन्म लेने वाले लोग थोड़े सनकी भी होते हैं। वहीं, सफलता प्राप्त करने के लिए यह कभी-कभार स्वार्थी भी हो जाते हैं। वे अपने खास दोस्तों को भी ये नहीं बताते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है।
 

10. शादीशुदा लाइफ हो या शादी से पहले का रिलेशनशिप, इस माह में जन्मे लोग पार्टनर के प्रति हमेशा ईमानदार रहते हैं। यह अपने पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ते, फिर चाहे कितने भी मुश्किल हालात क्यों न हो।

Content Writer

Anjali Rajput