स्वभाव से शांत व रोमांटिक होते हैं अक्टूबर में जन्मे लोग, जानिए और सीक्रेट्स - Nari

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 10:18 AM (IST)

हर व्यक्ति के स्वभाव और खासियत का पता आप जन्म माह से लगा सकते हैं। आज हम आपको अक्टूबर में जन्मे लोगों के स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जन्म से ही थोड़ा हटकर होते हैं। स्वभाव से रोमांटिक होने के साथ इस महीने में जन्मे लोग क्रिएटिव, चंचल और शांत स्वभाव के भी होते हैं। आइए, जानते हैं कि अक्टूबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है।

 

अक्टूबर में जन्मे लोगों का स्वभाव


1. दिखने में होते हैं आकर्षक
पर्सनैलिटी के मामले में अक्टूबर माह में जन्मे लोग काफी आकर्षक होते हैं, इसलिए जल्दी हर किसी को पसंद आ जाते हैं।

 

2. वैवाहिक जीवन
इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर काफी अच्छा और सुखी होता है। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग उन्हीं लोगों से रिश्ता रखना पसंद करते है, जिन्हें वास्तव में ये पसंद करते हों।

3. स्वभाव से होते हैं रोमांटिक
अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और पार्टनर से कुछ नहीं छिपाते। ये अपने पार्टनर को कोई बात बोलते समय भी नहीं शर्माते। इसके अलावा, ये लाइफ के हर पहलू को प्रैक्टिकल रूप में देखते हैं।

 

3. हर सिचुएशन में हो जाते हैं एडजस्ट
ये हालात के हिसाब से अपने आप को ढाल लेते हैं, लेकिन बड़े ही मूडी स्वभाव के होते हैं।

 

4. शांत स्वभाव के मालिक
आमतौर पर अक्टूबर में जन्मे लोग को गुस्सा कम ही आता है, लेकिन जब भी आता है, काफी तेज आता है। ये काफी खुशमिजाज होते हैं और उनकी यही अदा लोगों को इनका मुरीद बना देती है।

5. हमराज होते हैं लेकिन...
यह बहुतों के हमराज होते हैं, लेकिन अपने राज किसी को नहीं बताते। चंचल स्वभाव के ये लोग प्यार से हर किसी का दिल जीत लेते हैं।

 

6. जल्दी हो जाते हैं भावुक
इस महीने में जन्म लेने वाले लोग जल्दी भावुक हो जाते हैं। ये छोटी-छोटी बातों को भी दिल से लगा लेते हैं, इसलिए इनके पार्टनर को इनसे ध्यान से बात करनी चाहिए।

 

7. सच्चे आशिक
जहां तक प्यार की बात है तो इस मामले में इनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। इस माह के लोग खुलकर अपने प्यार का इजहार करने से कभी पीछे नहीं हटते। इनकी खासियत यह भी है कि दिल टूटने पर भी ये हमेशा मुस्कुराहते रहते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput