आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स ने यूं मनाई होली, देखिए तस्वीरें
punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 12:27 PM (IST)
आज पूरा देश ही होली के रंग में रंगा हुआ है। बात अगर बॉलीवुड सेलेब्स की करें तो वह भी होली के रंग से अछूते नहीं है। हालांकि हर कोई अलग-अलग अंदाज में होली सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं कुछ सेलिब्रेट ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने फैस को ट्वीटर पर होली की बधाी दी। चलिए देखते हैं होली को कैसे एंजॉय कर रहे हैं आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स।
होली को लेकर भी सभी बहुत उत्साहित हैं और सुबह से ही सभी अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से अपने फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैंस को होली पर बधाई दी।
T 3125 - होली का त्योहार है , रंग भरी ख़ुशित्यों की, बौ-छार है
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 20, 2019
दिल, घर, भरे आपका
संपन्न रूप हो सबका
प्रार्थना जो दिल में ढले
ध्यान उन सब को भी मिले
प्राणो की आहुति दे ,जन, देश, प्रति, जो सब, हो-शियार हैं ।। pic.twitter.com/HuyVA3XdmW
वहीं अमिताभ ने पूरी फैमिली के साथ कल रात होलिका दहन की पूजा भी की।
कसौटी जिंदगी 2' के सेट पर सभी स्टार्स ने एक दूसरे पर रंग डालकर होली सेलिब्रेट की।
होली के मौके पर सोहा खान ने सनाया शेयर की सनाया की खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कलर से रंगी नजर आईं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को होली की बधाई दी।
आज तो रंग बरसेगा क्यूँकि आज होली हैं.... 😘 Have a happy & safe Holi folks😍🤩🥰 Don’t do anything I wouldn’t do 😜 Love you loads .. xoxo #रंगबरसे #Ting #HappyHoli #HoliHai #Holi2019 pic.twitter.com/WnlAN9ciOC
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) March 21, 2019