राशि के हिसाब से जानें कि आप है किस तरह के ट्रैवलर

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 12:09 PM (IST)

घूमने-फिरने का शौक तो हर किसी को होता है। किसी को हिल स्टेशन, कोई बीच तो कोई नई-नई जगहे देखना पसंद करता है लेकिन आज हम आपको राशि के हिसाब से घुमक्कड़ी के शौकीन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन राशि के लोग बेहद जिज्ञासु होते हैं, जिसके कारण इन्हें नई-नई जगहों पर ट्रैवल करना अच्छा लगता है। घूमने के मामले में इन राशि के लोगों के पैरों में जैसे चक्कर लगे होते हैं।
 

घूमने के शौकीन होते हैं इस राशि के लोग
1. मकर राशि (22दिसंबर - 19जनवरी)
ट्रैवलिंग के साथ-साथ इस राशि के लोगों को नई-नई तरह का खाना टेस्ट करने का बी बहुत शौक होता है। प्राकृति से प्यार करने वाले इस राशि के लोगों को ऐसी ही जगहें देखने का शौक होता है। पहाड़ों, झरने, जंगल और ऐतिहासिक जगह देखने का इन लोगों को सबसे ज्यादा शौक होता है।

2. कुंभ राशि  (20 जनवरी - 18फरवरी)
घुमक्कड़ी के शौकीन इन राशि के लोगों को ज्यादातर सुकून से भरी जगह पर जाना पसंद होता है। इस राशि के लोग एक जगह पर ज्यादा समय तक नहीं रह पाते। यह जल्दी उस जगह से उब जाते है और ये लोग एक जगह देखने के बाद दोबारा वहां जाना पसंद नहीं करते।
 

3. मीन राशि (19फरवरी - 20मार्च)
इस राशि के लोगों को अपना ज्यादातक समय अकेले बिताना पसंद होता है। इसलिए यह ट्रैवलिंग भी अकेले ही करना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग घूमने के लिए नहीं बल्कि अपनी छुट्टियों को सुकून से बिताना पसंद करते हैं, जिसके लिए यह ज्यादातर हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं।
 

4. मेष राशि (21मार्च - 19अप्रैल)
इस राशि के लोग घूमने के शौकीन तो होते हैं लेकिन ज्यादा लोगों के साथ नहीं। इस राशि के लोगों को ट्रैकिंग, स्कूबा डाइविंग, वॉटरफॉल जंपिंग, लंबी पैदल यात्रा और बाइकिंग पंसद होती है।
 

5. वृषभ राशि (20अप्रैल - 20मई)
इस राशि के लोगों को कैंपिंग और राफटिंग करना बहुत पसंद होता है। एडवेंचर के शौकिन इन लोगों को खतरनाक जगहों पर जाने का भी बहुत शौक होता है।

6. मिथुन राशि (21मई - 20जून)
इस राशि के लोग स्वभाव से थोड़े धार्मिक और संस्कृतिक होते हैं। इसलिए इन्हें संस्कृति और परंपराओं वाली नई-नई जगहें देखने का शौक होता है। यह हर देश की परंपराओं को जानने में बहुत दिलचस्पी रखते हैं।
 

7. कर्क राशि (21जून - 22जुलाई)
विदेश घूमने के शौकीन यह लोग ट्रैवलिंग के समय अपने साथ गाइडबुक, मैप और ऐप्स साथ रखना कभी नहीं भूलते। यह लोग किसी भी देश में जाकर वहां के फेमस जगहों को ही देखते हैं।
 

8. सिंह राशि (23जुलाई - 22अगस्त)
इस राशि के लोग घूमने के लिए किसी भी जगहे चले जाते हैं, बस इनका मूड होना चाहिए। दोस्त हो या परिवार, यह अपनी ट्रैवलिंग को पूरी तरह एंजॉय करते हैं। इस राशि के लोग जहां घूमने जाते हैं वहीं शॉपिंग का भी पूरा मजा लेते हैं।

 

9. कन्या राशि (23अगस्त - 22सितंबर)
यह लोग अपने घूमने का पूरा मजा लेना चाहते हैं। इसलिए यह किसी भी जगह पर ट्रैवल करने से पहले उसकी पूरी जानकारी इकट्ठी कर लेते हैं। यह लोग उसी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, जो इन्हें इंटरेस्टिंग लगे।

10. तुला राशि (23सितंबर - 22अक्टूबर)
इस राशि के लोग लंबी यात्रा के शौकीन होते हैं। इसलिए यह ज्यादातर वीकेंड या 4-5 दिन की छुट्टियों में ही घूमने जाते हैं। यह किसी भी जगह को मिस नहीं करना चाहते, जिसके कारण यह लंबी छुट्टियों में घूमने के लिए जाते हैं।
 

11. वृश्चिक राशि (23अक्टूबर - 21नवंबर)
इस राशि के लोगों को तो ट्रैवलिंग से बहुत प्यार होता है। यह लोग अपने एक दिन के ट्रिप को भी पूरी तरह एंजॉय करते हैं। यह एक दिन में किसी भी कंट्री की 5-6 जगहे तो देख ही लेते हैं।
 

12. धनु राशि (22नवंबर - 21दिसंबर)
घूमने के इच्छा रखने वाले इस राशि के लोगों को प्राकृतिक जगहें और दूसरे देशों की संस्कृति को जानने का बहुत शौक होता है। इसलिए यह लोग ज्यादातर हिल स्टेशन या गावों में ट्रैवल करना पसंद करते हैं।

Punjab Kesari