करीना नेल बाइटर, प्रियंका शूज कलैक्शन और ये डीवा भी करती है ये सब काम

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 04:03 PM (IST)

इंसान तो आदतों का पिटारा है। हर किसी व्यक्ति में कोई न कोई आदत होती हैं जो दूसरे को कभी-कभी गलत या बड़ी ही मासूम लगती हैं। आदत वह चीज है, जिसे छोड़ पाना काफी मुश्किल होता है या वहीं हमेशा के लिए हमारी आदत बन कर रह जाती है। तो जाहिर है आपकी फेवरेट एट्रैक्स की भी कोई न कोई आदत होगी, जिनको वह कभी छोड़ नहीं पाती। तो हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताएंगे, जो उन्हें मासूम और दीवाना बनाती है। 
 

करीना कपूर


बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर वैसे तो हर चीज में परफैक्ट है लेकिन उनकी भी एक आदत है। वो है नेल बाइट करना। वह जब भी बैठ कर कुछ सोच रही होती है तो अपने नाखूनों को कुतर डालती है, जिस वजह से उन्हें फिल्मों में आर्टिफीशियल नाखून लगाने पड़ते है। 

प्रियंका चोपड़ा


बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा में भी एक आदत है। दरअसल, प्रियंका के पास फुटवेयर की काफी बड़ी कलैक्शन है, वस यहीं उनकी आदत बन चुकी है। उन्हें जूतों का काफी शौक है। वह ड्रैस के साथ मैचिंग जूते जरूर पहनती है। 

सनी लियोनी


अपने सेक्सी अंदाज से बॉलीवुड में मशहूर सनी लियोन अजीब ही आब्‍सेशन रखती है। उन्हें अपने पैरों से बेहद प्यार है। अपने पैरों को कभी गंदा नहीं होने देती है यहीं उनकी आदत बन चुकी है। घंटे में कई बार वह अपने पैरों का साफ करती है। 

विद्या बालन


टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्‍ट्रैस गिनी जाने वाली विद्या बालन को भी काफी प्यारी आदत है। विद्या दीवानों की तरह साड़िया इकठ्ठी करने और पहनने को शौक रखती है। उनके वार्डरोब में  800 से भी ज्‍यादा साडि़यों का कलैक्शन है। 

कंगना रनौत


बॉलीवुड क्‍वीन कंगना रनौत को टैटू का शौक है। उनके शरीर पर कई टैटू बने हैं। इसी के साथ उन्हें अपने लुक के साथ एक्‍सपीरीमेंट करने में काफी मजा आता है।
 

Punjab Kesari