जानिए, अंबानी फैमिली की अजीब आदतें, हर मेंबर को लगी है कोई न कोई बुरी लत!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 11:27 AM (IST)

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली के लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए अक्सर लोग इच्छुक रहते हैं। अंबानी फैमिली का लग्जरी लाइफस्टाइल हर किसी को इम्प्रेस करता है। मगर आम लोगों की तरह अंबानी भी कुछ बुरी आदतों के शिकार हैं। चलिए आज हम आपको अंबानी परिवार के हर सदस्य की कुछ बुरी आदतों के बारे में बताते हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।  

 

मुकेश अंबानी

सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी की। सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यहीं सच है कि मुकेश अंबानी टॉयलेट जाने से पहले पपीता खाते हैं। जी हां, पपीता खाने के बाद ही वो टॉयलेट में एंटर करते हैं, ऐसा क्यों यह किसी को मालूम नहीं।


आकाश अंबानी

बात मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की करें तो उन्हें टांगे हिलाने की बुरी आदत है। वो बैठे या सोते समय अपनी टांगों को जरूर हिलाते हैं जो शायद उनका नर्व्स सिस्टम भी हो सकती हैं। 

 

नीता अंबानी

खबरों की मानें तो नीता अंबानी यानी अंबानी परिवार की बड़ी बहू बह उठते ही Smoke करती है। कहते हैं कि नीता स्मोक किए बिना बिस्तर से उठ ही नहीं पाती। सुनने में तो थोड़ा अजीब है लेकिन ऐसा ही कुछ है। 

 

अनंत अंबानी 

पापा और भाई आकाश से अनंत अंबानी की बुरी आदत थोड़ी अलग है। जब कभी अनंत से थोड़ा सा भी नमक गिरता है तो वह अपने Left shoulder पर नमक गिराते है। ऐसा वो क्यों करते है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। 

ईशा अंबानी 

मुकेश और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी को अपनी Socks की स्मेल बहुत पसंद है। इतना ही नहीं, कुछ आम लड़कियों की तरह वो भी Petrol की स्मेल सुंघना पसंद करती हैं। ये हैं अंबानी फैमिली के मेंबर्स की कुछ बुरी आदतें, जिन्हें जानकर आप भी हो गए होंगे शॉक्ड। 

 

Content Writer

Sunita Rajput