दुनिया का सबसे छोटा देश, पढ़ाई मुफ्त और टैक्स की भी नहीं कोई चिंता

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 12:58 PM (IST)

विश्व में जहां भारत, अमेरिका, रूस और चीन जैसे बड़े क्षेत्रफल वाले देश है। वहीं दुनियाभर में बहुत से छोटे-मोटे गांव भी है। वैसे तो लोग सुविधाओं को देखकर ही किसी देश में रहना पसंद करते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहें है, जिसे लोगों ने खुद बनाया है। 2BHK फ्लैट जितनी जगहें पर लोगों ने अधिकार करके वहां नया देश बना लिया है। यूरोप में स्थित इस जगहे को एक देश भी घोषित कर दिया गया है। आइए जानते है इस देश के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें।

यूरोप में कुछ लोगों ने 100 वर्ग मीटर जमीन के टुकड़े पर एक नया देश बना लिया है। स्लोवेनिया और क्रोएशिया सीमा पर लोगों ने कुछ हिस्से को स्वयंभू देश बनाया है, जिसे उन्होंने 'किंगडम ऑफ एंक्लावा' का नाम दिया है। इस देश में करीब 800 लोग रहते है, जिन्होंने वर्चुअल चुनाव करके मंत्री भी चुन लिया है।

1991 में यूगोस्लाविया के विघटन के बाद सात राज्य बनाए गए, जिसके चलते कुछ सीमा क्षेत्र को नो मैंस लैंड घोषित किया गया था। किसी के अधिकार में न होने के कारण प्यॉत्र वारजेंकीविज और उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर यहां एक नया देश बनाने का फैसला किया और लोगों को इकट्ठा किया। किसी का अधिकार न होने के कारण कुछ लोगों ने इस एक नया देश बना लिया।

यहां पर किसी भी तरह रंग, जाति, धर्म और राष्ट्रीयता जैसा कोई भेदभाव नहीं किया जाता और यहां कोई भी आकर रह सकता है। इसके अलावा इस देश में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार भी है। इस छोटे से देश में मुफ्त पढ़ाई के साथ-साथ बिना टैक्स दिए पैसे कमाने जैसी सुविधा भी मौजूद है।

देश घोषित होने के साथ-साथ इस छोटे से जगहें को पांच भाषाओं को भी मान्यता दी गई है, जिसमें चीनी भी शामिल है। संविधान लिखने के साथ-साथ यहां इलेक्ट्रॉनिक आईडी पेपर्स भी बनाए जा रहें है। इतना फैमस होने के कारण इस देश को देखने के लिए पर्यटक भी दूर-दूर से आ रहें है। हालांकि, अभी सिर्फ ऑनलाइन मौजूद इस देश के अस्तित्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं दी गई है।

Punjab Kesari