आपको बुरी नजर से बचाती हैं घर में रखी 1 चीज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 05:32 PM (IST)

गंगाजल का इस्तेमाल पाठ- पूजा, यज्ञ, मंत्रों के उच्चारण में किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, गंगाजल में नहाने और पूजा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। कलह-क्लेश, तनाव दूर हो घर सुख-शांति भरा माहौल बना रहता है। इसके साथ ही घर का वास्तुदोष दूर होता है। 

क्या कहता है विज्ञान?

बात अगर विज्ञान की करें तो उनके मुताबिक इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में गंगा के पानी से नहाने से बीमारियों से राहत मिलती है। 

वास्तु दोष होता है दूर

घर पर निरंतर लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश, तनाव और कारोबार में तरक्की न होने के पीछे वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में घर, दुकान और ऑफिस में रोज सुबह पूजा करने के बाद गंगा जल से छिड़काव करना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी हो जीवन में खुशियों का आगमन होता है।


लड़ाई-झगड़े होते हैं दूर

अक्सर कई घरों के सदस्यों में कलह-क्लेश, तनाव रहता है। ऐसे में घर की महिला को नियमित रूप से घर और परिवार के सदस्यों के ऊपर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इससे व्यक्ति के अंदर का गुस्सा शांत होता हैं। इसके साथ ही घर का वातावरण शांत, तनाव रहित रहता है।


बुरी नजर से बचाव

अगर घर के किसी सदस्य या छोटे बच्चे को नजर लग जाए तो उस पर गंगाजल के छींटें मारने चाहिए। ऐसा करने से बुरी नजर का असर खत्म हो जाता है।

डरावने सपनों से मिलता है छुटकारा

रात को डरावने सपने आने की स्थिति में सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। इससे डरावने और बुरे सपनों से राहत मिलती है। इसके साथ ही अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।


मिलती है तरक्की

बिजनेस या ऑफिस में लगातार परेशानियां आने का कारण वास्तुदोष होता है। ऐसे में गंगाजल को पीतल की बोतल में भरकर घर की  उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो गंगाजल को अपने पूजा स्थल और किचन में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको तरक्की और सफलता मिलेगी। इसके साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 


अच्छी सेहत

विज्ञान का भी मानना है गंगाजल से नहाने और इसे पीने से बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही इसमें औषधीय गुण होने से यह बुद्धि बढ़ाने और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने में फायदेमंद होता है।


ग्रहदोषों से मुक्ति

किसी के ग्रह-नक्षत्र खराब होने पर उस व्यक्ति को हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा कर उन्हें गंगाजल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही एक हर शनिवार को पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने से ग्रहदोषों से छुटकारा मिलता है।

Content Writer

Vandana