करीना से मिलने जिम पहुंचा बेटा, मम्मी से थोड़ा नाराज भी दिखा लाडला तैमूर

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 10:49 AM (IST)

अपनी फिल्म वीरे दी वैडिंग के रिलीज होने के बाद करीना अपने लाडले तैमूर के साथ टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं। वहीं उनके बेटे तैमूर अपनी क्यूटनेस के जरिए खूब सुर्खियों बटौर रहे हैं। हाल ही में तैमूर अपनी मम्मी करीना को मिलने के लिए उनके जिम के बाहर स्पॉट हुए। 


इस दौरान तैमूर अपनी नैनी की गोद में नजर आ रहे हैं और मम्मी करीना से थोड़े नाराज भी दिख रहे है। जिम के बाहर करीना कैजुअल ड्रैसअप में नजर आ रही है। उन्होंने व्हाइट ओवर साइज टी-शर्ट के साथ ब्लैक जिम पेंट और मैचिंग स्नीकर्स पहने। जहां उनका नो-मेकअप लुक नजर आया। वहीं दूसरी तरफ तैमूर अली खान व्हाइट शॉर्ट के साथ बेबी पिंक शर्ट में दिखे। 


पहले तो वह अपनी मम्मी से नाराज नजर आए लेकिन मीडिया को देखते ही उन्होंने क्यूट से पोज देने शुरू कर दिए। इन दिनों तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो चुके है। हो भी क्यों न आखिर वह अपनी क्यूटनेस के जरिए अभी से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहे हैं। 

 

Punjab Kesari