मॉम करीना के साथ स्पॉट हुए तैमूर, कुछ इस अंदाज में आए नजर

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 10:11 AM (IST)

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान हाल में ही मॉम करीना के साथ मासी करिश्मा के घर के बाहर स्पॉट हुए। छोटे नवाब तैमूर काफी दिनों बाद मॉम करीना के साथ दिखाई दिए। 

इस दौरान तैमूर ने ऑरेंज चेक शर्ट के साथ शॉट्स वियर किए थे, जिसमें वह काफी क्यूट लग रहे थे। साथ में मैचिंग ऑरेंज स्लीपर्स पहने थे। वहीं, करीना ने ब्लू फ्लेड पैंट के साथ ऑरेंज टॉप वियर किया था। सिंपल पोनी टेल और ब्लैक शेड्स करीना के लुक को पूरा कर रहे थे। करिश्मा कपूर ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट्स पहनी थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। 

आपको बता दें कि कल करीना कपूर की मॉम बबीता कपूर का जन्मदिन था। बबीता कपूर का जन्मदिन खान परिवार और कपूर परिवार ने मिलकर सेलिब्रेट किया लेकिन इस दौरान छोटे नवाब तैमूर नहीं दिखाई दिए।  


 

Punjab Kesari