पक्का हुआ नन्हें तैमूर का रिश्ता, ये लड़की बनेगी उनकी दुल्हनियां!

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 01:25 PM (IST)

करीना कपूर और करण जौहर दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त हैं। इनकी दोस्ती की मिसाल अक्सर बॉलीवुड में दी जाती है। करण और करीना ही नहीं इनके बच्चे भी फ्रेंड्स हैं।अक्सर तीनों को साथ में खेलते देखा गया है। वैसे तो तैमूर, रूही और यश बहुत ज्यादा छोटे हैं लेकिन अभी से ही इन बच्‍चों को लेकर काफी खबरें सामने आती रही हैं। हाल ही में करण जौहर ने खुलासा किया है कि वह नहीं चाहते कि रूही-तैमूर को भाई बोले। इस के पीछे की वजह भी उन्होंने खुद बताई हैं। 

आखिर करण क्यों नहीं चाहते रूही-तैमूर को भाई बोले?

एक इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा, 'हमारे समाज में बच्चों पर अक्सर रिश्ते थोपे दिए जाते हैं। मगर मैं अपने बच्चों के साथ एेसा नहीं करना चाहता। रूही की नैनी अक्सर उसे कहती है कि वह तैमूर को भईया कहे, जिसके मैं सख्‍त खिलाफ हूं क्योंकि हो सकता है कि 20 साल बाद अगर तैमूर और रूही साथ रहना चाहते हों तो। कुछ भी हो सकता है उनका अपना। हम अभी से क्‍यों दरार डाल रहे हैं उस रास्‍ते में?'


करण की बातों से तो यही लगता है कि अगर रूही को तैमूर डेट करे तो उनको को परेशानी होगी। हो सकता है कि बॉलीवुड के दो अच्छे दोस्त रिश्तेदार बन जाएं। 

Content Writer

Nisha thakur