जेनिफर मिस्त्री उर्फ 'मिसेज सोडी' की बहन का निधन, पोस्ट शेयर कर इमोशनल हुई एक्ट्रेस

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 04:17 PM (IST)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शो में मिसेज सोडी का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला की बहन डिंपल का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद जेनिफर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। डिंपल लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 13 अप्रैल को आखिरी सांस ली है।

बहन को याद कर इमोशनल हुई एक्ट्रेस 

जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात का जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'मेरी प्यारी बहन डिंपल तुम्हारे बिना मैं जिंदगी जीने के बारे में सोच भी नहीं सकती। लव यू मिस यू तुमने हमें सिखाया था कि कैसे जिंदगी के हर पल को जिंदादिली के साथ जीना और हंसना है। भले ही परिस्थिति कैसी भी हो तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।'  

वेंटिलेटर पर थी डिंपल 

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही डिंपल का ब्लड प्रेशर कम होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय उनके पित्ताश्य में भी पथरी का पता चला था, हालांकि कुछ दिनों के इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर और गिर गया। इसके अलावा उनकी नाड़ी भी खराब हो चुकी थी। इसी के चलते एक्ट्रेस को वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन अब उन्होंने हमेशा को दुनिया के लिए अलविदा कह दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jennifer Mistry Bansiwal🧚‍♀️♾ (@jennifer_mistry_bansiwal)

पहले छोटे भाई का हुआ था निधन 

जेनिफर ने खुद ही अपने बहन के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया था कि डिंपल अब इस दुनिया में नहीं हैं। जेनिफर ने यह भी बताया था कि वीडियो कॉल के जरिए अपनी बहन से वह बात करती थी। वह डिंपल के साथ काफी अटैच थी और वह किसी दूसरे की आवाज पर जवाब तक नहीं देती थी लेकिन जेनिफर की हर बात पर वह प्रतिक्रिया देती थी। इससे पहले साल 2022 में जेनिफर के छोटे भाई का निधन हुआ था। अब बहन का इस तरह चले जाना जेनिफर के लिए काफी दुखद परिस्थिति है।


 

 

Content Writer

palak