पेरिस में दिखे जयपुर के प्रिंस पद्मनाभ और हॉलीवुड एक्ट्रेस की बेटी एवा फिलिपे

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 04:01 PM (IST)

जयपुर का राजघराना हमेसा चर्चा में बना रहता है। इस बार जयपुर के पूर्व राजघराने से प्रिंस पद्मनाभ और प्रिंसेस गौरवी कुमारी की चर्चा खूब हो रही है। इनका चर्चा में बनने का कारण पेरिस का बॉल इवेंट है। यह इवेंट शनिवार को आयोजीत हुआ।

दरअसल, प्रिंस पद्मनाभ सिंह ने हॉलीवुड एक्ट्रैस रीस विदर्सपून की बेटी एवा फिलिपे के साथ पेरिस के बॉल देस डेब्यूटेट्स में एंट्री की।

इस दौरान उनके माता-पिता विधायक दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह भी उन्हीं के साथ मौजूद थे।  इस इवेंट को ले बॉल भी कहा जाता है।

इस इवेंट में राजपरिवारों और चर्चित हस्तियों के बच्चों को पब्लिकली इंट्रोड्यूस किया जाता है। इससे पहले ले बॉल इवेंट में बिजनेसमैन मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 2012 में डेब्यू किया था।

इस इवेंट में दुनियाभर के 20 लड़के और 20 लड़कियां हिस्सा लेती है। 

Punjab Kesari