क्या जाह्नवी बांधेंगी 21 साल बाद भाई अर्जुन के हाथों पर राखी?

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 06:32 PM (IST)

बॉलीवुड की नई नवेली अभिनेत्री यानी की जाह्नवी कूपर ने पहली ही फिल्म से लोगों को अपनी एक्टिंग की तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है। उनकी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। ऑडियंस की तरफ से मिले इस रिस्पॉन्स से जाह्नवी बहुत खुश है। मगर फिल्म रिलीज होने से पहले जाह्नवी बहुत ज्यादा नर्वस थी। उनकी इस नर्वसनेस को कम किया उऩके बड़े भईया अर्जुन कपूर ने। 


कुछ ही दिनों में राखी का त्यौहार आने वाले हैं जाह्नवी अपने भाई को राखी बांधकर थैक्यू तो जरूर बोलेंगी। जी हां, मीडिया में आई खबरों की मानें तो जाह्नवी 21 सालों में पहली बार अर्जुन को राखी बांधेंगी। आपको बता दें, दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी के मरने के बाद अर्जुन ने अपनी बहनों को संभाला था। वह सुख हो या दुख हर घडी अपनी बहनों के साथ खड़े रहते हैं। 

Content Writer

Nisha thakur