OMG! 73 साल से पानी में दफन था इटली का गांव, अब अचानक आया सामने

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 12:58 PM (IST)

दुनिया प्राकृतिक खूबसूरती से भरी पड़ती है, जिसमें कई रहस्यमी, चमत्कारी और विचित्र जगहें भी देखने को मिल जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 26 साल से झील में दफन था और अब बाहर निकल आया है। दरअसल, 73 सालों से एक झील में डूबा हुआ इटली का एक मध्यकालीन ऐतिहासिक गांव अचानक बाहर निकल आया है।

क्यों किया गया था पानी में दफन?

लोगों का मानना है कि फैब्रिश डी कैरीन (Fabbriche di Careggine) इस गांव में बुरी आत्माएं और भूतों का वास था इसलिए इसे झील बनाकर डुबो दिया गया। 1947 से वागली झील (Lake Vagli) में दफन यह गांव 73 साल से पानी में कैद था और अब तक सिर्फ 4 बार (1958, 1974, 1983 और 1994 में) ही दिखाई दिया। तब लोग यहां घूमने गए थे।

झील का पानी हो रहा कम

यह गांव झील से बाहर तभी निकलता है जब इसका पानी कम हो जाता है। अब 26 साल बाद फिर झील का पानी कम होने की वजह से ये गांव बाहर निकल कर आ रहा है। यह गांव 13वीं सदी में बसाया गया था। तब इस गांव से लोहे का उत्पादन हुआ करता था और यहां सिर्फ लोहे का काम करने वाले लोहार ही रहा करते थे।

34 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी में डूबा रहता है गांव

बता दें कि यह गांव हमेशा 34 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी में डूबा रहता है। इटली के लूका प्रांत के टसकैनी शहर में स्थित इस गांव को देखने का मौका 26 साल बाद वापस आ रहा है। इटली की सरकार इस साल के आखिर तक इसे टूरिस्ट के लिए खोल भी सकती है।

पत्थरों से बनी है गांव की इमारतें

गांव की चर्च व घर, सिमेट्री और पत्थरों से  बनी हुई है। 1947 में इस गांव के ऊपर हाइड्रोइलेक्ट्रिक डैम बनाया गया। तब यहां पर रहने वाले लोगों को पास ही स्थित वागली डी सोटो कस्बे में पुर्नस्थापित किया गया था, ताकि फैब्रिश डी कैरीन गांव जब बाहर आए तो लोग उसमें 13वीं सदी की इमारतें देख सकें।

Content Writer

Anjali Rajput