नहीं मिला हमसफर तो खुद से ही कर ली शादी

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 01:53 PM (IST)

शादी करने का सपना हर लड़की देखती है। इस समय लड़कियों को सजने संवरने का बहुत शौंक होता है और अपने पार्टनर के साथ नई जिंदगी की शुरूवात वह हंसी खुशी करना चाहती है। आज हम एक ऐसा लड़की की शादी के बारे में बात कर रहे हैं जिसने पार्टनर के साथ नहीं बल्कि खुद से ही शादी कर ली। 


इटली में रहने वाली 40 साल की फिटनेस ट्रेनर लुरा ( laura) ने 20 साल तक हमसफर की तलाश की। इतने लंबे इंतजार के बाद भी जब उसे जीवनसाथी नहीं मिला तो उसने खुद से ही शादी कर ली। इस शादी में 70 लोग शामिल हुए। इस शादी में लुरा ने 2 लाख रुपए का खर्च भी किया। शादी में लुरा ने सफेद कलर का गाउन पहना और सारी रस्में भी पूरी की। इस शादी में दिलचस्प बात यह रही कि शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए वह मिस्त्र भी चली गईं। 

इस वजह से किया अकेले शादी करने का फैसला
लुरा किसी लड़के के साथ 12 सालों से रिलेशनशीप में थी। 2015 में ब्रेकअप होने के बाद वह किसी से नहीं मिली और आखिर में उसने अपना 40वां बर्थडे मनाने से पहले खुद से शादी करने का फैसला लिया। 

Punjab Kesari