ईशा अंबानी संगीत सेरेमनी: जमकर नाचा अंबानी परिवार, ग्लेमरस लुक में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 11:36 AM (IST)

देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने लॉ़न्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद पीरामल से शादी करने वाली हैं। राजस्थान के मशहूर डेस्टिनेशन उदयपुर में स्थित रॉयल रिजॉर्ट 'द ओबेरॉय उदयविलास' में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इस सेरेमनी में जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कीं और सभी ने  चार-चांद लगाए।  

संध्या महा आरती से शुरू हुआ प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

कल शाम पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी गई, जिसकी शुरूआत सबसे पहले संध्या महा आरती से की गई। महा आरती उदयपुर के होटल उदय विलास में हुई जहां काफी शानदार सजावट की गई। आरती के लिए 35 फीट लंबी भगवान श्रीनाथ जी की मूर्ती लगाई गई। आरती के बाद लाइट शो भी हुआ है। इस भव्य वेन्यू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#ishaambani #anandpiramal #anantambani #mukeshambani #shlokamehta #akashambani #nitaambani #udaipur #beyonce #arijitsingh #udaivilas #aishwaryarai #salmankhan #aishwaryaraibachchan #nickyanka #nickjonas #priyankachopra #shahrukhkhan #salmankhan #katrinakaif #filmscoops @filmscoops

A post shared by Film Scoops (@filmscoops) on Dec 8, 2018 at 9:25am PST

 

ब्राइट लहंगे में दिखीं ईशा अंबानी 

इस सेरेमनी में ईशा ने ब्राइट पिंक और व्हाइट कलर का लहंगा पहना। वहीं उनके साथ उनके होने वाले पति आनंद पीरामल गोल्डन शेरवानी में नजर आए। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। 

पार्टनर आनंद के साथ जमकर नाची ईशा अंबानी 

अपनी संगीत सेरेमनी पर ईशा अंबानी ने अपने पार्टनर आनंद के साथ मूवी 'कभी अलविदा न कहना' पर जमकर रोमांटिक डांस किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Isha ambani's Sangeet! Bride- to-be Isha Ambani dancing with her partner #anandparimal #ishaambaniAnandpiramalwedding #ishaambanisangeet #Bollywood #NariKesari #mukeshambani #nitaambani #ambaniwedding

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 8, 2018 at 9:37pm PST

 

अंबानी परिवार ने जमकर किया डांस 

इस जश्व को और भी खूबसूरत बनाने के लिए अंबानी परिवार ने मिल कर शाहरुख खान के गाने 'माही वे' पर डांस परफॉर्म किया। नीता अंबानी दोनों बेटों अनंत अंबानी और आकाश अंबानी के साथ स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं ईशा ने अपने पापा मुकेश अंबानी के साथ स्टेज पर एंट्री लीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Isha Ambani's Sangeet : Nita Ambani dancing with her sons #Akash and #Akash Ambani on 'Mahi ve' bollywood song at Udai Vilas Palace in Udaipur. @_iiishmagish @nitaambani5 @aambani1 @anant.ambani.94 #mukeshambani #nitaambani #ambaniwedding #akashambani #NariKesari #ishaambaniAnandpiramalwedding

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 8, 2018 at 9:05pm PST

 

ईशा की मां नीता और पापा मुकेश अंबानी ने स्‍टेज पर शाहरुख खान की मूवी 'जब तक है जान पर' डांस किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#NeetaAmbani & #MukeshAmbani kickstart the Sangeet Ceremony with a stunning performance! #ambanifamily #ambaniwedding #ishaambani #anandpiramal #bollywoodnews #wedding #weddingsutra #sangeet #sangeetnight #udaipur #udaivilas #bollywood #celebritynews #bollywoodwedding #bigfatindianwedding

A post shared by WeddingSutra.com (@weddingsutra) on Dec 8, 2018 at 6:44pm PST

 

ईशा की संगीत सेरेमनी पर बॉलीवुड सितारे एक से बढ़कर एक लुक में नजर आए। 

डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला की ड्रेस में रिया कपूर

सोनम की बहन रिया कपूर भी ईशा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंची। उन्होंने डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के मल्टी कलर्ड लहंगे के साथ रॉयल ब्लू वेलवेट ब्लेजर पहना जो उन्हें स्टनिंग दिखा रहा था। 

हाल ही में दुल्हन बनी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ एन्जॉय करती दिखीं। जहां प्रियंका व्हाइट साड़ी में गॉर्जियस दिखी, वहीं ब्लेक शेरवानी में निक नवाबी अंदाज में नजर आए। 

एक्ट्रेस विद्या बालन बोटल ग्रीन लहंगे में नजर आईं। उन्होंने आम्रपाली ज्वेलर्स के ईयररिंग्स, मांग-टीका व गोल्डन पोटली बैग से अपनी ट्रेडीशनल लुक को कंप्लीट किया।  

कपूर सिस्टर्स के साथ परिणीति चोपड़ा व्हाइट लहंगे में नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@_aamirkhan and #KiranRao at Udaipur to attend #ishaambani per-wedding function. #aamirkhan #bollywood #ishaambani #narikesari

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 8, 2018 at 9:29pm PST

 

आमिर खान अपनी पत्नी किरण के साथ ट्रेडीशनल अंदाज में नजर आए। जहां उन्होंने ब्लेक एंड व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना, वहीं किरण गोल्डन एंड ब्लेक लहंगे में दिखी। 

रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ नजर आईं। रवीना ने पैस्टल अनारकली ड्रेस पहनी जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी। उनकी बेटी रेड कलर की अनारकली ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखी। 


दुल्हन की तरह सजा उदयविलास

उदयपुर के 'द ओबेरॉय उदयविलास' को खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया गया। जिसकी शानदार तस्वीरें भी वायरल हो रही है। डेकोरेशन के लिए लाइटनिंग के साथ अम्ब्रेला थीम से भी सजावट की गई जो वेन्यू को रॉयल लुक दे रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Isha Ambani Anand Piramal wedding festivities !! @_iiishmagish sangeet cermony venue @theoberoiudaivilas #theoberoiudaivilas #NariKesari #ishaambaniAnandpiramalwedding #venue #sangeetceremony

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 8, 2018 at 8:56pm PST

 

Content Writer

Sunita Rajput