... तो इसलिए दीपिका अपनी शादी को लेकर नहीं कर रही कमिटमेंट!

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 11:06 AM (IST)

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में शहनाईयां बजती यानी शादियों का दौर चल रहा हैं। अनुष्का और सोनम के बाद अब हर कोई दीपिका और रणवीर सिंह की शादी का इंतजार कर रहा हैं। मीडिया में खबरे आ रही है कि रणवीर और दीपिका इसी साल अक्टूबर और नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन हाल ही में उनकी शादी को लेकर नया ट्विस्ट सामने आया है।


खबरों के मुताबिक, दीपिका के एक डायरेक्टर दोस्त ने बताया कि दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के चलते शादी के बंधन में नहीं बंध रही हैं। सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा है लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि रणवीर सिंह तो दीपिका से शादी करने को लेकर काफी उत्साहित, लेकिन दीपिका कोई भी कमिटमेंट करने से झिझक रही हैं। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका बुरी तरह से टूट गई थी और अब वह अपनी शादी को लेकर हि​चकिचा रही हैं।

ब्रेकअप के बाद दीपिका अब कमिटमेंट करने से डरने लगी हैं। अब यह बात सच है या झूठ अभी तक दीपिका द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। रणवीर और दीपिका को जब भी एक साथ देखा जाता है तो वह काफी खुश नजर आते हैं। इन्हें देखकर तो ऐसा ही लगता है कि इनको एक-दूसरे का साथ बेहद पसंद हैं। 

Punjab Kesari