International Yoga Day: ये हैं वो बॉलीवुड सेलेब्स जिनकी हैल्थ फिटनेस का राज है योग

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 12:16 PM (IST)

आज का दिन बेहद खास हैं क्योंकि इस दिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। कहा जाता है कि तन को स्वस्थ और मन को शांत रखने में योग अपनी अहम भूमिका निभाता हैं। नियमित योग का अभ्यास हमें स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों से दूर रखता है और हमारी दिनचर्या को सही बनाता हैं। यहीं वजह है कि हमारे बॉलीवुड स्टार्स रोजाना योग करते हैं और यहीं उनकी अच्छी सेहत और खूबसूरतीका राज हैं। अगर बात उनक सेलेब्स की करें जो योग के जरिए अपने आप को फिट रखते हैं तो सबसे पहला नाम शिल्पा शेट्टी का आता हैं। इसके अलावा अन्य कई सेलेब्स ऐसे है जो योग को सहारा लेते हैं और अक्सर अपनी योग वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके लोगों को जागरुक करते हैं। 

 


1.शिल्पा शेट्टी 


शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की योग गुरु कहा जाता हैं। अगर हम यह कहें कि योग ही उनकी परफैक्ट फिगर और फिटनेस का राज है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं क्योंकि शिल्पा नियमित योग का अभ्यास करती हैं। इतना ही नहीं, वह बाबा रामदेव के साथ भी योग परफॉर्म कर चुकी हैं। 

 

2. बिपाशा बसु 


बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रैस बिपाशा योग के लिए काफी क्रेजी हैं। वह और उनके पति करण सिंह ग्रोवर दोनों एक-साथ योग करते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने योग करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसने इंटरनेट पर काफी धमाल मचाया। 

 

3. करीना कपूर 


करीना भी नियमित योग का अभ्यास करती हैं। यहीं वजह है कि डिलीवरी के कुछ महीनों बाद ही करीना ने फिल्मी दुनिया में कमबैक कर लिया था। करीना अपने वजन और बॉडी को बैलेंस रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। 

 

4. रेखा


दिग्गज एक्ट्रैस रेखा ने हमेशा से योग को अपनी दिनचर्या बनाए रखा हैं। यहीं वजह है कि वह 63 की उम्र में रेखा एकदम फिट और स्वस्थ नजर आती हैं। इतना ही नहीं, उनकी बढ़ती उम्र बरकरार खूबसूरती का राज भी योग हैं।

 

5. मलाइका अरोड़ा 


भले ही मलाइका फिल्मों में ज्यादा मशहूर न हुई हो लेकिन अपनी सेक्सी फिगर के लिए आज भी चर्चा में रहती हैं। आपको बता दे कि मलाइका भी नियमित योग का अभ्यास करती हैं, यहीं वजह है कि वह आप भी एकदम फिट नजर आती हैं। 

 

Punjab Kesari