ऑर्गेनिक लाइफ जीती हैं मनीषा कोइराला, ड्रीम हाउस जैसा है उनका घर

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 04:57 PM (IST)

मनीषा कोइराला एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो है ही साथ ही उन्होंने कैंसर के खिलाफ जंग जीतकर भी एक मिसाल कायम की है। साल 2012 में वह कैंसर की शिकार हो गई थीं लेकिन लगातार इलाज के बाद उन्होंने जंग जीत ली। इसके बाद उन्होंने ऑर्गेनिक लाइफ जीना शुरू कर दिया। अपने लाइफस्टाइल के साथ-साथ उन्होंने अपने घर को भी प्राकृतिक रूप दे दिया है।

मनीषा का घर नेचर के करीब होने का अहसास करवाता है। उन्होंने अपने घर को बहुत शालीनता और प्राकृतिक तरीके से सजा रखा है। मनीषा ने अपने घर की सजावट के लिए खुद इंटीरियर पसंद किया है।

आइए देखते हैं उनके घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।

मनीषा ने अपने लिविंग रूम को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। उनके लिविंग रूम के बीचो-बीच लगा पेड़ का तना घर को प्राकृतिक और यूनिक लुक देता है।

उन्होंने घर की दीवारों पर हल्के रंग का पेंट करवाया है, जिससे आंखों को शांति मिलती है। इसके साथ ही सफेद रंग के पर्दे और कुशन कवर घर को खुला और बड़ा दिखाते हैं। इसके साथ ही घर की लाइटनिंग का भी खास-ध्यान रखा गया है।

घर की डैकोरेशन को डिफरेंट लुक देने के लिए उन्होंने डाइनिंग हॉल की दीवार पर भगवान बुद्ध की खूबसूरत तस्वीर भी लगाई है।


सीढ़ियों की डैकोरेशन करने के लिए उन्होंने फूलों का यूनिक तरीके से इस्तेमाल किया है। मनीषा ने घर के भीतर सीढ़ियों को भी खूबसूरती से बनवाया है। इतना ही नहीं, घर की डैकोरेशन के लिए उन्होंने काफी सामान विदेश से भी मंगवाया है।


मनीषा ने सिर्फ लिविंग रूम नहीं बल्कि घर के हर हिस्से की सजावट पर ध्यान दिया है। उनके घर में किया हुआ खास वुडवर्क हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है।

मनीषा घर की सजावट के साथ-साथ गार्डेनिंग में भी बहुत रूचि रखती हैं इसलिए उनके घर में खूबसूरत गार्डन भी बना हुआ है। मनीषा आए दिन अपने गार्डन में लगे पेड़-पौधों की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, उनके गार्डन में एक सोफा भी लगा रखा है, जिसपर बैठकर वह योग करती है। 

उनके घर में काफी हरियाली है, जिससे उन्हें पॉजिटिव फीलिंग मिलती है। उन्होंने अपने गार्डन में बोन्साई पौधे भी लगा रखे हैं, जोकि उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।


Content Writer

Anjali Rajput