लिविंग रूम से बार तक, अंदर से कुछ ऐसा दिखता है शक्ति कपूर का घर

punjabkesari.in Thursday, Apr 05, 2018 - 10:52 AM (IST)

बॉलीवुड में विलेन, कॉमेडी और डिफरेंट रोल निभाने वाले शक्ति कपूर का लाइफस्टाइल दुनिया भर में फेमस है। अपने अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले शक्ति कपूर कई लोगों के लिए मोटिवेशन है लेकिन आज हम आपको उनके करियर नहीं, बल्कि उनके आलिशान घर के बारे में बताने जा रहे हैं। शक्ति कपूर अपनी वाइफ शिवांगी और दोनों बच्चें श्रद्धा और सिद्धांत कपूर के साथ मुंबई के पाम बीच में स्थित रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तब उनके पास रुकने के लिए भी कोई जगह नहीं थी लेकिन आज वह एक आलीशान अपार्टमेंट के मालिक हैं। आइए देखते है शक्ति कपूर के आलीशान घर की कुछ इनसाइड फोटोज।

शक्ति कपूर ने पाम बीच में स्थित रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स का पूरा फ्लोर खरीद लिया है। शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरुआत में इस घर को लोन पर खरीदा था लेकिन आज वह एक पूरे आलीशान फ्लोर के मालिक है।

उन्होंने इस प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट बॉलीवुड के फेमस एक्टर जितेंद्र की एडवाइस पर किया था। उन्होंने 7 लाख का लोन लेकर इस रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में 3 बेडरूम का अपार्टमेंट लिया था और शादी के बाद उन्होंने इसके साथ वाला फ्लैट भी खरीद लिया।

मुंबई में स्थित शक्ति कपूर के इस आलीशान घर का इंटीरियर खास तरीके से डिजाइन किया गया है। उनके स्टाइल की तरह उनका घर भी बेहद शानदार है। शक्ति कपूर का यह आलीशान अपार्टमेंट देखने में किसी महल से कम नहीं है।

घर की सजावट करने के लिए खास चीजों का इस्तेमाल किया गया है। घर में शानदार फर्नीचर, पेंटिंग और मूर्तियां हैं। इसके अलावा उनके घर की दीवारों पर सिपंल पीले रंग का पेंट किया गया है, जोकि उनके घर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

शक्ति कपूर के घर में शिवांगी द्वारा चुनी गई सुंदर पेंटिग और वास्तुकला की कुछ मूर्तियां भी लगाई गई हैं। उनके इस घर में लिविंग रूम से लेकर बार तक को स्पैशल तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा उनके इस घर से जुहू बीच का खूबसूरत नजारा भी साफ दिखता है।



Punjab Kesari