लिव-इन में रहने वाली भारतीय महिलाओं को सुननी पड़ती हैं ये बातें

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 03:21 PM (IST)

लव मैरिज या शादी से पहले रिलेशनशिप में रहना आज आम बात है। आज के समय में लोगों की सोच बदल चुकी है लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो लव मैरिज या शादी से पहले रिलेशनशिप में रहने को गलत ही मानते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग को अपनी सोच के चलते उन्हें तानें मारने से भी नहीं हटते, खासकर लड़कियों को। जी हां, अगर लड़कियां शादी से पहले ही रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें लोगों की कई बातें सुननी पड़ती है कि यह गलत है, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

 

क्या सचमुच जरूरी है शादी?

दरअसल, हमारे समाज में शादी कर घर बसाने की जिम्मदारी को जरूरत के रूप में देखा जाता है, खासकर लड़कियों के लिए। यही कारण है कि जो लड़कियां 25-30 तक शादी नहीं करती या लिव-इन में रहती हैं उन्हें अजीब रिएक्शन दिए जाते हैं। मगर देखा जाए तो आज के समय में शादी उतनी जरूरी नहीं है, जितने पहले था। आज लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हैं और खुद अपना ख्याल रख सकती हैं। ऐसे में 'आज की नारी' को किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।

PunjabKesari

कब हो ही रही हो सेटल

अगर कोई लड़की लिव इन में रह रही है तो अक्सर यह कमेंट सुनना पड़ता है कि वो कब सेटल हो रही हैं। यही नहीं, परिवार वाले भी लड़की से ये सवाल पूछ-पूछकर उसे परेशान कर देते हैं।

क्या शादी ही सबकुछ है...

कुछ लोगों को लगता है कि शादी ही सबकुछ है और फिर बाकी रिलेशन कुछ भी नहीं। रिलेशनशिप कई तरह के हो सकते हैं जैसे ओपन रिलेशनशिप, लिव-इन रिलेशनशिप लेकिन अगर भारतीय महिलाएं लिव में रहने लग जाए तो बस तूफान आ जाता है। लोग उन्हें ताने मारने लगते हैं और शादी करने के लिए कहते हैं।

अपने से उम्र में छोटे शख्‍स के साथ रिलेशन, कैसे?

कहते हैं कि प्‍यार की कोई उम्र नहीं होती है लेकिन अगर आपको अपने से उम्र में छोटे शख्‍स के साथ प्‍यार हो जाए तो? भले ही आपको इससे कोई परेशानी न हो लेकिन लोगों के लिए तो यह बहुत ही अहम मुद्दा बन जाता है। लोग सबसे पहले यही कहते हैं कि आप बड़ी गलती कर रही हैं।

PunjabKesari

पड़ोसी भी नहीं छोड़ते पीछा

अगर लिव-इन में रहने के लिए लड़की किसी दूसरे शहर में चली जाए तो वहां पड़ोसी उनका पीछा नहीं छोड़ते। पड़ोसियों को न सिर्फ इस बात की जिज्ञासा होती है कि वह माता-पिता से अलग क्यों हुए बल्कि वह यह भी जानने को उत्सुक रहते हैं कि वह शादी कब कर रहे हैं।

पेरेंट्स करते हैं ब्लैकमेल

जैसे-जैसे लिव-इन में कपल्स का समय बीतता जातता है वैसे-वैसे पेरेंट्स को अपनी बेटी की चिंता होने लगती है। हालांकि यह चिंता जायज है लेकिन इसके लिए उसे इमोशनल ब्लैकमेल करना सही नहीं है। जल्दबाजी या किसी दवाब में की गई शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाती। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उन्हें सोचने का समय दें।

कपल्स की भावनाओं का करें सम्मान

भले ही लिव-इन में रहना आजकल के कपल्स के लिए फैशन बन गया हो लेकिन जरूरी नहीं हर जोड़ें के मन में यही भावना हो। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उनके फैसले का सम्मान करें और उन्हें निर्णय लेने के लिए आजाद छोड़ दें। आपको समझना होगा कि यह उनका निजी मामला है। आपके बार-बार दखल देने से मामला बिगड़ सकता है।

PunjabKesari

अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपको भी अक्सर लोगों की अलग-अलग तरह की सलाह, राय और टिप्पणियां मिलती होंगी लेकिन उन बातों के बारे में सोचकर स्ट्रेस न लें बल्कि अपनी लाइफ खुलकर जिएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static