इन देशों में शादी के लिए निभाई जाती हैं अजीब परंपराएं

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 04:16 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : भारतीय परंपरा में शादी का बहुत महत्व है। यहां शादी से पहले और बाद में कई रीति-रिवाज निभाए जाते हैं लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई दूसरे देशों में भी शादी के लिए अजीब रिवाज निभाए जाते हैं जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होगी।

1. सऊदी अरब
ज्यादातर शादी करने के लिए लड़के की जात-पात, काम और घर परिवार देखा जाता है और किसी भी देश में शादी कर दी जाती है लेकिन इस देश के मर्द पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यंमार देशों की महिलाओं के साथ शादी नहीं कर सकते।

2. अमेरिका
इस देश में अजीबोेगरीब नियम हैं। यहां शादी के बाद जब महिलाओं के दांत खराब हो जाते हैं तो वे अपने पति की इजाजत के बिना नकली दांत नहीं लगवा सकती।

3. फ्रांस
यहां जब लड़की की सगाई होती है और किसी वजह से शादी से पहले ही लड़के की मौत हो जाए तो लड़की को मृतक जीवनसाथी से ही शादी करनी पड़ती है और सारी जिदंगी उसी के परिवार के साथ अपना जीवन बिताना पड़ता है। यह परंपरा पहले विश्व युद्ध के दौरान शुरू हुई थी।

4. ग्रीस
इस देश में शादी की सार्वजनिक घोषणा करनी पड़ती है और इसके लिए अखबार में इश्तिहार छपवाना पड़ता है ताकि सारे लोग शादी में शामिल हो सकें। इसके अलावा ग्रीस के दूसरे हिस्से में शादी की सूचना कागज पर लिखकर शहर के मुख्य दरवाजे पर  लटका दी जाती है। 

5. जापान
जापान में बड़ा भाई अपने छोटे भाई की गर्लफ्रैंड से शादी कर सकता है लेकिन इसके लिए दोनों का रजामंद होना जरूरी है।

6. इंग्लैंड
इस देश में शादी की अजीब परंपरा प्रचलित है। यहां खुले आसमान में शादी नहीं हो सकती। इसके लिए किसी बिल्डिंग में या होटल के अंदर छत के नीचे शादी करना जरूरी है।


 

Punjab Kesari