बिस्कुट या पकौड़े नहीं, इन देशों में चाय के साथ खाए जाते हैं कीड़े-मकौड़े

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 02:09 PM (IST)

चाय के साथ स्नैक्स हो तो इसका स्वाद दोगुणा हो जाता है। खाने-पीने के शौकिन चाय के साथ भी अलग-अलग तरह के फ्लेवर ट्राई करना पसंद करते हैं। किसी देश में समोसे,पकौडे तो कहीं पर सैंडविच के साथ चाय की चुस्की ली जाती है लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जो जहां पर लोग स्नैक्स की जगह पर कीड़े-मकौड़े खाना पसंद करते हैं। आइए जानें कौन से देश में किस तरह के कीड़े खाते हैं लोग। 


1. Combodia, मकड़ी


कंम्बोडिया में भूनी हुई मकड़ी वहां के लोगों की फेवरेट डिश है। लोग इसे स्नैक्स में बहुत चाव के साथ खाते हैं। 

2. South Korea, सिल्कवार्म


सिल्कवार्म से वैसे तो रेशम का कपड़ा बनाया जाता है लेकिन साउथ कोरिया में इसे लोग खाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। 

3. China, बिच्छु


बिच्छु को बहुत जहरीला कीड़ा माना जाता है लेकिन कुछ लोग फिर भी इसे खाने में शामिल करते हैं। चाइना और थाइलैंड ऐसे देश हैं जहां पर इसे फ्राई करके खाया जाता है। इन देशों के बाजारों में यह आम बिकते हैं। 

4. Netherlands, Mealworms


यह नींदरलैंड का मूल भोजन है। इसे बर्गर,स्नैक्स के अलावा और भी बहुत तरीकों से खाया जाता है। 

5. Thailand, झींगुर


समुद्री कीडे यानि झींगुर थाइलैंड के बाजारों में बहुत आसानी से मिल जाते हैं। 

6. South Africa, कैटरपिलर


इसे आयरन का बहुत अच्छी स्त्रोत माना जाता है। दक्षिण अफ्रीका में लोग इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। 

 

Punjab Kesari