इस तरह के लड़कों को ही मिलता है पार्टनर से धोखा, वजह है बड़ी अजीब!

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 11:38 AM (IST)

लड़का हो या लड़की, दिल टूटने का दुख हर किसी को होता है। प्यार में जब धोखा मिलता है तो इस तरह की स्थिति से उभरना काफी मुश्किल हो जाता है। पार्टनर के प्यार में पड़ने के कुछ साल बाद बदल जाने या धोखा देने के पीछे बहुत सी वजह हो सकती हैं। यह लड़का और लड़की दोनों की तरफ से हो सकता हैं लेकिन लड़की के धोखा देने की वजह हाल ही में एक स्टडी में बताई गई है। चलिए इस पर गौर करते हैं।

 

हाल ही में ग्लीडन नाम की एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग वेबसाइट ने महिलाओं के रिलेशनशिप को लेकर सर्वे किया, जिसमें अधिकतर महिलाओं का कहना है कि वह अपने पार्टनर के प्रति बेवफाह रवैया, उनकी लापरवाही और घर के कामों में साथ ना देने की वजह से अपनाती है। 

स्टडी के मुताबिक, महिलाओं का कहना था कि उनकी पार्टनर से बहस इस बात को लेकर होती थी जब वह घर के कामों को लेकर बेरुखी दिखाते या घर के काम में उनकी मदद करने से इंकार करते हैं। इसी वजह अक्सर बात होती जो बाद में बहस में बदल जाती है। यहीं वजह है जो उन्हें पार्टनर को धोखा देकर एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग के लिए मजबूर कर देती हैं। 

ऐसे में स्टडी की मानें तो मेल पार्टनर को अपनी पार्टनर की घर के कामों में मदद करनी चाहिए ताकि उनका प्यार बरकरार रहे और रिश्ता मजबूत बनें।
 

Content Writer

Sunita Rajput