शनिवार को किए ये 8 काम, घर में बनाए रखते हैं सुख-शांति

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 05:04 PM (IST)

शनिवार को शनिदेव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव हर किसी को उसके कर्मों का फल देते हैं। अगर किसी घर पर शनि की अशुभ स्थिति में हो तो उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे ना सिर्फ काम में असफलता मिलती हैं बल्कि यह घर में बेवजह लड़ा-झगड़ों का कारण भी बनता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिससे आप शनि दोष को दूर कर सकते हैं।

 

शनिदोष दूर करेंगे ये टिप्स

1. अगर आप चाहते है कि शनिदेव आप पर कृपा बनाए रखें तो शनिवार के दिन भूलकर भी लोहा या फिर लोहे से बनी चीजें घर न लाएं। इयसके बजाए शनिवार के दिन लोहे की चीजों का दान करना शुभ होता है।

2. शनिवार के दिन दान देना शुभ माना जाता है। आप इस दिन उड़द की दाल, काले कपड़े, काला तिल, लोहे की वस्तु या अनाज दान में दे सकते हैं। साथ ही इस दिन किसी गरीब का अपमान ना करें।

3. इस दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए बल्कि इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है। 

4. शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है।

5. शनिदेव हनुमानजी के भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा करते हैं इसलिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के दर्शन और उनकी भक्ति करने से शनि के सभी दोष समाप्त होते हैं।

6. किसी को भी शनिवार के दिन जूते-चप्पल गिफ्ट ना करें बल्कि गरीबों को इस दिन जूते-चप्पल दान करें। इससे शनिदोष दूर होगा।

7. अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति बनी रहे तो शनिवार के दिन घर का सारा कचरा, रद्दी, कबाड़ या पुराना सामान बाहर निकाल दें। इससे शनिदेव खुश होते हैं।

8. काले चनों को सरसों के तेल में छौंक लगाकर शनि देव को भोग लगाएं। इस उपाय से शनि देव तुरंत प्रसन्न होते है और भाग्य अनुकूल बनता है।

शनिवार को ना करें ये काम

-काले कपड़े ना खरीदे
-सुई व कैंची ना खरीदें
-पेंट व नेल पॉलिश का इस्तेमाल
-झाड़ू खरीदने से बचे

Content Writer

Anjali Rajput