शरीर के इन हिस्सों पर तिल है तो जानिए उनका मतलब

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 12:44 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) :  व्यक्ति के शरीर पर कई तरह के निशान होते हैं जिन्हें तिल और मस्सा कहा जाता है। यह निशान जन्म के समय ही होते हैं। कई बार समय के साथ शरीर पर निशान बन जाते हैं और कुछ देर बाद गायब भी हो जाते हैं लेकिन तिल हमेशा के लिए रहते हैं। शरीर के अलग-अलग अंगोे पर तिल होने से उस व्यक्ति के बारे में बताया जा सकता है। आइए जानिए शरीर के इन तिलों के बारे में

हथेली


हाथ पर किसी भी जगह तिल हो सकता है लेकिन अगर हथेली के बीच में तिल हो और मुट्ठी बंद करने पर तिल दिखाई न दे यह काफी शुभ होता है। इससे व्यक्ति काफी धनवान होता है।

नाक
किसी व्यक्ति के नाक पर तिल होने से वह ज्यादातर यात्राएं करता है। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति के प्रेम संबंधों में भी काफी परेशानी आती है।

पीठ 

जिस व्यक्ति की पीठ पर तिल हो वह स्वभाव से काफी रोमांटिक होता है और घूमने-फिरने का शौंक रखता है।

ठुड्डी

ठुड्डी पर तिल होने से वह व्यक्ति काफी धनवान होता है और उसे कभी पैसे की कमी नहीं होती।

पेट
जिन लोगों के पेट पर तिल हो वह शुभ नहीं माना जाता लेकिन अगर तिल नाभि के आस-पास हो तो वह व्यक्ति खाने-पीने का काफी शौकिन होता है।

पैर का अंगुठा

पैर के अंगुठे पर तिल होने से वह व्यक्ति काफी मेहनती होता है और एक कामयाब इंसान बनता है।

Punjab Kesari