'RK Studio' बिकने के बाद राज कपूर के तीनों बेटे हो जाएंगे माला-माल!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 05:31 PM (IST)

स्वर्गीय राज कूपर द्वारा बनाया गया आर.के स्टूडियो जल्द ही बिकने वाला है। यह स्टूडियो मुंबई के चेंबूर इलाके में 2 एकड़ के एरिया में फैला है। राज कपूर ने इस स्टूडियो का निर्माण 1490 ई. में किया था। उनकी मृत्यु का बाद उनकी पत्नि कृष्णा राज कपूर और परिवार वालों ने इसे बेचने का फैसला किया है जिसकी बोली रियल एस्टेट मार्कीट में लगने वाली है। स्टूडियों बिकने के बाद शायद राज कूपर के तीनों बेटों को काफी दौलत मिलने वाली हैं।  


दरअसल, मुंबई की बड़ी-बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां स्टूडियो की जमीन की कीमत 250 करोड़ रुपए लगा रही हैं क्योंकि जिस इलाके में स्टूडियो बना है वहां एक वर्ग मीटर जमीन की कीमत ढाई से तीन लाख रुपए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर.के स्टूडियो बिकने के बाद कपूर खानदान को भारी-भरकम रकम मिलने वाली है। 

 


कपूर खानदान के करीबियों मानना है कि यह बोली 400 करोड़ रुपए से शुरू हो सकती है। जिससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि कपूर भाइयों को इस स्टूडियो के बिकने से कितना फायदा होने वाला हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि इस स्टूडियो की हिस्टॉरिकल वैल्यू  होने के कारण यह 500 करोड़ से ज्यादा का भी बिक सकता है। 


रणधीर कपूर का कहना है कि हां हमने आर.के स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। यह अब बिक्री के लिए है। स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना ये स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रह गया। 

Content Writer

Sunita Rajput