Eid Special: कहीं हाथ चूमकर तो कहीं गले मिलकर मनाई जाती है ईद

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 02:12 PM (IST)

रमजान का महीना मुस्लिम सुमदाय के लिए बहुत महत्वपू्र्ण होता है। वह रमजान के महीने को पावन मानते हैं। लोग महीनेभर रोजे रखते हैं। रोजे खत्म होने के बाद चांद का दीदार किया जाता है और ईद का जश्न मनाया जाता है। हर देश में अलग-अलग तरह से ईद का त्यौहार मनाया जाता है। कहीं हाथ चूमकर तो कहीं गले मिलकर ईद मनाई जाती है। आज हम आपको बताएंगे की किस देश में कैसे ईद का त्यौहार मनाया जाता है। 

 

1. भारत


भारत में ईद वाले दिन मुस्लिम समुदाय के पुरूष ईदगाह और मस्जिद में जाकर नमाज अदाह करते है। मनाज के बाद सभी एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकर कहते हैं। भारत में ईद पर अन्य पकवानों के साथ 'शीर खुर्मा' जरूर बनाया जाता है। ईद पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाती है। इसके बाद  एक-दूसरे के घर जाकर मिठाई बाटते हैं। ईद वाले दिन बड़े अपने छोटों को ईदी भी देते हैं। 

 

2. सऊदी अरब
सऊदी अरब में बड़े ही अनोखे ढंग से ईद मनाते हैं। अपने त्यौहार को मनाने के लिए लोग अपने घरों में कीमती कालीने बीछाते हैं। इसके साथ ही अपने रिश्तेदारों को मिठाइयां, लजीज पकवान और महंगे तोहफे देते हैं। 

 

3. अफगानिस्तान


ईद वाले दिन लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हैं। नमाज पढ़ने के बाद अपने रिश्तेदारों को ड्राई फ्रूट्स, मिठाईयां, ग्रीन/ ब्लैक टी उपहार के रूप में देते हैं। 

 

4. मॉरीशस
बाकि देशों के मुकाबले मॉरीशय में ईद का त्यौहार बड़ी ही सादगी के साथ मनाया जाता है। नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने रिश्तदारों के घर बिरयानी लेकर जाते हैं। दोपहर का खाना भी वही साथ में बैठकर करते हैं। इस दिन मॉरीशस में छुट्टी होती है।

 

5. तुर्की


तुर्की मे ईद का तयौहार मनाने के लिए कई दिनों पहले ही त्यारियां शुरू हो जाती है। ईद के तयौहार को वहा पर 'Seker Bayrami' नाम से बुलाया जाता है। यहां नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे के हाथ चूमकर ईद मुकारबाद कही जाती है। 

 

7. ईराक 
रमजान और ईद के मौके पर ईराक में खजूर को बहुत खास माना जाता है। ईद वाले दिन यहां खजूर से बनी 'कलैचा' बनाया जाता है। इसके बाद अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ईद का जश्न मनाया जाता है। 

Punjab Kesari