89 से 57 किलो तक पहुंचनें में की इस एक्ट्रैस ने बहुत मेहनत, ऐसा था इनका डाइट चार्ट

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 12:10 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आजकल अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा को लेकर चर्चा में है। फिल्म में फिट दिखने वाली भूमि पहले काफी मोटी थी। 2 साल पहले फिल्म दम लगा के हईशा से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी, जिसमें उन्होंने मोटी महिला का करिदार निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉयलेट फिल्म के लिए भूमि ने 21 किलो वजन कम किया। जी हां, उन्होंने 4 महीनों में 21 किलो वजन कम किया। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे भूमि ने अपने वजन को कम किया। 

  अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए वह वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट के बाद चने, रोस्टेड चिकन या फिश खाती हैं।

  भूमि अपने दिन की शुरुआत एलोवेरा जूस के साथ करती हैं। वह सुबह नाश्ते में ऑमलेट, मल्टी ग्रेन ब्रेड, दलिया और दूध पीती हैं। 

  लंच में वह सब्जी, मल्टीग्रेन रोटी और छाछ लेती है। शाम के समय वह फल खाना पसंद करती है।

  भूमि तली हुई चीजें खाने से परहेज करती हैं। इसके अलावा वह गुड़ वाली चाय या फिर शहद पीना पसंद करती है। 

  रात को डिनर में वह सलाद खाती है ताकि उनका वजन न बढ़ें। 
 

Punjab Kesari