Relationship Secrets: आप कैसे पकड़ती हैं अपने पार्टनर का हाथ?

punjabkesari.in Monday, Jan 28, 2019 - 02:09 PM (IST)

लड़कियां पब्लिक प्लेस पर पार्टनर का हाथ पकड़कर चलना पसंद करती हैं। वहीं लड़कियों का हाथ पकड़ना उनके प्यार को भी दर्शाता है लेकिन क्या आप जानते हैं हाथ पकड़ने की भी भाषा होती है। जी हां ,लड़कियों के हाथ पकड़ने का तरीका रिलेशनशिप से जुड़े कई राज खोल देता है। चलिए आज हम आपको हाथ पकड़ने के स्टाइल से बताते हैं कि लड़कियां रिलेशनशिप को लेकर क्या सोचती हैं।

 

लड़कियों के हाथ पकड़ने का तरीका

डाउन फेसिंग पाल्म (Down-Facing Palm)

हाथ को इस तरह से होल्ड करके चलने वाली लड़कियां पार्टनर के साथ प्यार के हर लम्हें को और पार्टनर से हर बात शेयर करती हैं। साथ ही यह इशारा उनकी आपके प्रति केयर को भी दिखाता है। 

इंटरलॉक फिंगर (Interlock Finger)

इस तरह हाथ पकड़ने वाली लड़कियां हमेशा अपने पार्टनर के साथ खड़ी रही है, फिर चाहे सिचुएशन कोई भी हो। अगर वह हाथ पकड़ने में हिचकिचाएं तो समझ लें कि वह आपको ज्यादा अहमियत नहीं देती। 

वन फिंगर होल्ड (The One-Finger Hold)

अपने पार्टनर की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने वाली लड़कियां इस तरह से हाथ पकड़ती हैं। ऐसी लड़कियां पार्टनर को अपने तरीके से लाइफ जीने और स्पेस देने में विश्वास रखती हैं।

रिइंफोर्समेंट (Reinforcement)

जो लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर पोजेसिव होती हैं वो पार्टनर का हाथ इस तरह से पकड़कर चलती हैं। इस तरह हाथ पकड़कर वह आपको जताती हैं कि वो रिलेशनशिप में कितनी सीरियस हैं।

पुलिंग हैंड (Pulling The Hand)

जब लड़कियां इस तरीके से हाथ को होल्ड करती है तो समझ लें कि वह आपसे ज्यादा प्यार नहीं करती। ये पार्टनर को कंट्रोल करने की और इशारा करता है। ऐसी लड़कियां सिर्फ पार्टनर को कंट्रोल करना चाहती हैं।

लिंक्ड आर्म्स (Linked Arms)

लिंक्ड आर्म्स यानि हाथ में हाथ डालकर चलना। कुछ लड़कियां पार्टनर की इतनी फ्रिक करती हैं कि हाथों में हाथ डालकर चलना पसंद करती हैं। वहीं लड़कियों का इस तरह हाथ पकड़ना इस बात को भी दर्शाता है कि वह आपके साथ सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Content Writer

Anjali Rajput