बहुत ही दर्दनाक है भारत की स्वतंत्रता का इतिहास,15 अगस्त को नए युग में आया था भारत

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 09:45 AM (IST)

देश में जब भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है तो भारतीय लोगों को वो पुराने दिन याद आ जाते हैं जब उन्हें स्वतंत्रता मिली थी। 15 अगस्त 1947 को भले ही भारत आजाद हुआ था लेकिन देश को स्वतंत्र करवाने के लिए कई स्वंतत्रता सेनानियों ने अपनी जान दी थी। ब्रिटिश हुकूमत से पीछा छुड़वाने के लिए देश ने करीबन 100 साल तक संघर्ष किया था और उसके बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू हुई थी। साल 1947 में जब देश आजाद हुआ था तो उस समय बहुत ही धूमधाम से यह जश्न मनाया गया था। कुछ दिनों में देश को आजाद हुए 76 साल हो जाएंगे। पिछले साल 15 अगस्त के महोत्सव को अमृत महोत्सव के रुप में मनाया गया था। लेकिन भारत को आजादी कैसे मिली और इसका क्या इतिहास था आज आपको इसके बारे में बताएंगे....

इसलिए फहराया जाता है तिरंगा

15 अगस्त 1947 को मध्य रात्री में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारत को ब्रिटिश राज से आजादी लेने के लिए 200 साल से भी ज्यादा का समय लग गया था । 15 अगस्त के दिन पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल ने पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। इसी दिन के बाद से हर साल 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

नए युग में आया था भारत 

15 अगस्त को मध्यरात्रि को इस दिन पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने अपने भाषण में बताया था कि ये एक ऐसा समय है जो इतिहास में बहुत ही कम देखने को मिलता है। भारत आज एक नए युग में प्रवेश करने वाला है। सदियों से शोषित हो रही भारत की आत्मा अब अपनी बात कह पाएगी। हम पूरे समर्पण के साथ भारत और उसकी जनता की सेवा की प्रतिज्ञा ले रहे हैं। इतिहास की शुरुआत के साथ भारत ने खुद की खोज शुरु की और यह खोज न जाने कितनी सदियों से भारत की भव्य सफलताओं और असफलताओं से भरी हुई है। 

इस बार होगा 77वां स्वतंत्रता दिवस 

आजाद भारत का इस बार यह 77वां स्वतंत्रता दिवस होने वाला है। भारत को आजाद हुए पूरे 76 साल हो  चुके हैं ऐसे में यह भारत की 76वीं वर्षगांठ होगी। पहला बार 15 अगस्त 1947 को झंडा फहराया गया था ऐसे में तकनीकी रुप से देश का पहला स्वतंत्रता दिवस इसी दिन था। इसके बाद 15 अगस्त 1948 को स्वतंत्रता दिवस और आजादी की पहली वर्षगांठ थी। इसके हिसाब से 15 अगस्त 2023 को 76वीं वर्षगांठ और  77वां स्वतंत्रता दिवस होगा।  

ये है इस साल की थीम 

हर साल स्वतंत्रता दिवस की अलग-अलग थीम रखी जाती है। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम नेशन फर्स्ट ऑलवेज फर्स्ट(Nation First, Always First) रखी गई है। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री लाल किले से देश का नाम संबोधन करेंगे। 15 अगस्त के दिन हर देशवासी तिरंग के रंग में डूबा हुआ दिखेगा। 

Content Writer

palak