यहां चिकन के नाम पर लोगों को Serve होता है कुत्ते का मांस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 02:34 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : लोगों को घूमने-फिरने का काफी शौंक होता है। ऐसे ही एक जगह है बाली, जो इंडोनेशिया का सबसे विकसित द्वीप है। यह द्वीप पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। जहां हर साल हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं लेकिन इस द्वीप पर लोगों को धोखे से खाने में चिकन के नाम पर कुत्तों का मांस खिलाया जाता है।
जानवरों की सुरक्षा करने वाले एक संगठन में हाल ही में एक सर्च के बाद बाली में हो रहे इस गुप्त कारोबार के बारे में पता लगाया। जांच में पता लगाया गया कि यहां हर रोज बड़ी संख्या में अवारा और पालतू कुत्तों को मारा जाता है और पका कर लोगों को चिकन के तौर पर सर्व किया जाता है। 

संगठन ने पता लगाया कि कुत्तों को मारने के लिए बहुत ही क्रुरता और हैवानियत बरती जाती है। कुत्तों को बांस की बनी टोकरियों और प्लास्टिक की बोरियों में बांधकर रखा जाता है और उनके मुंह पर टेप लगा कर रात के समय काट दिया जाता है। कई बार तो कुत्तों को कई दिनों तक इसी स्थिति में रखा जाता है और फिर एक-एक करके काटा जाता है।

Punjab Kesari