यहां 11 लोग अपनी एक उंगली पर उठाते हैं 90 किलो का पत्थर

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 12:54 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं जिनके अपने ही रहस्य हैं। ऐसी ही एक जगह है शिवपुर गांव जो पुणे-बेंगलुरू हाईवे पर स्थित है। इस गांव में बाबा कमल अली दरवेश की दरगाह हैं जहां 90 किलो का एक भारी पत्थर है और इसे एक व्यक्ति अपने दोनों हाथों से बड़ी मुश्किल से उठा पाता है लेकिन एक साथ 11 लोग मिलकर अपनी 1 उंगली से इस पत्थर को उठा लेते हैं। इस चमत्कार के पीछे का रहस्य अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए।
लोगों को कहना है कि इस चमत्कार के पीछे बाबा कमर अली दरवेश का आशीर्वाद है। इस पत्थर को उठाने के लिए 11 लोगों से कम या 1 भी ज्यादा व्यक्ति हो तो इसे उठाना मुश्किल है। यहां तक कि अगर पत्थर उठाते वक्त किसी व्यक्ति ने बाबा का नाम न लिया तो पत्थर उसकी तरफ झुक जाता है। कहा जाता है कि यह पत्थर यहां कई सौ साल पहले से पड़ा है।
इस दरगाह के बाबा हजरत कमर अली दरवेश पर लोगों की काफी श्रद्धा है। कहा जाता है कि बाबा इस गांव में 800 साल पहले आए और यहीं बस गए। वे सिर्फ 18 साल तक ही जीवित रहे थे और फिर उनकी मौत के बाद यहीं उनकी कब्र बना दी गई। यह दरगाह पुणे से सिर्फ 30 किलोमीटर की दूरी पर है। 

Punjab Kesari