राशि में ही छिपा है हेल्दी लाइफ का राज, जानिए सेहतमंद रहने के मंत्र

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 05:23 PM (IST)

राशि किसी भी इंसान के स्वभाव और पर्सनैलिटी को जानने में काफी मदद करती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आपको सेहतमंद रहने में भी मदद कर सकती हैं। राशि के अनुसार हर व्यक्ति में एक अलग तरह की एनर्जी बहती है जो दूसरों से अलग होती है। इससे सबके लाइफस्टाइल का तरीका भी एक-दूसरे से अलग होता है। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत की देखभाल राशि के मुताबिक करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जो आपकी राशि से जुड़े हुए होंगे। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करके खुद की केयर करती हैं तो आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी और फिट और खूबसूरत नजर आएगी-

 

मेष राशि

ऐसे लोग थोड़े से मुश्किल हालातों में जल्दी ही परेशान हो जाते हैं जिससे इनके ब्रेन पर ज्यादा स्ट्रैस पड़ता है। ऐसे में लगातार सिरदर्द और दांतो को पीसने से दांतो की प्रॉब्लम्स होने लगती है। इससे बचाव के लिए कैफीन और अल्कोहल का सेवन ना करें। इन चीजों को त्याग कर आप दिमागी तंदरुस्ती अनुभव करेंगे।

 

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को दूसरों के मुकाबले फ्लू जल्दी हो जाता है। इन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है जिससे इनमें गले के संक्रमण, कान में दर्द, थायरॉयड की समस्या और गर्दन में दर्द की समस्या ज्यादा होती है। इन लोगों सो स्मोकिंग से बचना चाहिए और डाइट में फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। रोजाना व्यायाम करने से इन्हें काफी फायदा मिल सकता है।

 

मिथुन राशि

इस राशि के लोग शारीरिक तौर पर कमजोर होते हैं इसलिए इन्हें ज्यादा प्रेशर से बचना चाहिए। अगर आपको बॉडी में दर्द की समस्या रहती है तो हेल्दी वर्कआउट करने से आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा सप्लीमेंट या फूड के रूप में कैल्शियम रेगुलर लें।


कर्क राशि

ज्यादा सहज और भावुक होने के कारण इस राशि के लोगों को पेट और डाइजेशन की समस्या रहती है। ऐसे लोगों को पेट की बीमारी लगी रहती हैं। इन्हें पेट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है इसलिए खाने के बाद अदरक का टुकड़ा, पेपरमिंट या कैमोमाइल चाय की आदत इन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

 

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को दिल की प्रॉब्लम्स, सुस्ती और पीठ का दर्द की परेशानी अक्सर होती रहती है इसलिए इन लोगों को रेगुलर चेकअप करवाते रहना चाहिए। हेल्दी डाइट और स्ट्रैस लेवल को कम करके ये अच्छी जिंदगी का मजा ले सकते हैं।

 

कन्या राशि

ज्यादा बिजी लाइफ होने के कारण इन लोगों के दिल में अशांति का वातावरण बना रहता है। इन्हें फूड एलर्जी, कब्ज और अल्सर होने का खतरा रहता है। पेट की परेशानी को दूर करने के लिए सौंफ और सेब साइडर सिरका आपके लिए बेहतरीन इलाज हो सकता है। 

 

तुला राशि

अच्छी लाइफ पसंद करने वाले और दूसरों से प्यार करने वाले तुला राशि के लोगों को अक्सर शराब की बुरी लत होती है। इस वजह से ब्लैडर में सूजन की परेशानी हो सकती है। हो सके तो आज से ही अपनी हेल्थ की तऱफ ध्यान दें वरना किडनी की खराबी भी हो सकती है। कार्बोनेटेड पेय और फूड्स का सेवन करने से बचे और विटामिन सी या ज्यादा मिठाइयों के सेवन से बचें।

 

वृश्चिक राशि

नेगेटिव सोच से दूर रहें क्योंकि इससे हार्मोनल प्रॉब्‍लम्‍स, डायबिटीज और ब्‍लैडर में इंफेक्‍शन हो सकता है। खाने में कैल्शियम, बादाम, पनीर, ब्रोकली और सोयाबीन का सेवन बढ़ाए। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें।

 

धनु राशि

इस राशि के लोगों को अल्कोहल और चीनी से बचाव रखना चाहिए। पार्टियों में कभी-कभार आप इनका सेवन कर सकते हैं लेकिन रेगुलर इन्हें खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। हर्बल टी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर किसी भी तरह की बीमारी से आप जुझ रहे हैं तो अच्छे से इलाज करवाएं और छोटे-मोटे बचाव करके आप अच्छी सेहत का मजा ले सकते हैं।

 

मकर राशि

मकर राशि के लोग कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। ये लोग अक्सर खुद को इग्नोर करते हैं और शरीर के कमजोर हिस्सों जैसे हड्डियों और जोड़ों पर स्ट्रैस डालते हैं। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें।

 

कुंभ राशि

आप मज़े में व्यस्त रहते हैं और अपनी बॉडी की केयर अच्छे से नहीं करते। इससे आप दिल, अर्थराइटिस, अंगों की सूजन, अस्थमा या वैरिकोज़ वेन्‍स जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। अपनी बॉडी से ओवरवर्क न कराएं। सही और समय पर खाएं। याद रखें हेल्‍थ ही असली धन है।

 

मीन राशि

ऐसा समय भी आता है जब आप डिप्रेशन में चले जाते हैं और बहुत कमजोर हो जाते हैं। यह आपकी इम्‍यूनिटी कमजोर कर सकता है, जिससे आप बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। लाइफ के प्रति पॉजिटिव नजरिया बनाए रखना अच्छा होता है। खुद से परेशान होने के बजाय किसी से बात करें।

Content Writer

Anjali Rajput