यहां जानिए, कब और कहां होगी मेगन मार्केल और प्रिंस हैरी की रॉयल वैडिंग

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 01:47 PM (IST)

प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शाही शादी आज लंदन के सेंट जॉर्ज चैपल चर्च में होने वाली है। यह शादी लंदन के समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे और भारत के शाम 4 बजे शुरू होगी। शादी का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। 

 

शाही शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मेगन मार्केल की बेस्ट फ्रैंड प्रिंयका भी जाएंगी। उनके अलावा शादी में 600 मेहमान शिरकत करेंगे। शादी की रस्मों के बाद नवविवाहित जोड़ा शाही गाड़ी में सवार होकर विंडसर शहर से निकलेगा। जब यह गाड़ी निकलेगी तो उसके साथ सशस्त्र बलों के 250 से अधिक सदस्य होंगे।

 

इसके बाद शाम को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल अपने 200 करीबी दोस्तों के साथ फ्रोगमोर हाउस में जश्न मनाएंगे। 


 

Punjab Kesari