प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होंगी ये खास हस्तियां!

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 03:51 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक के रोका सेरेमनी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। अब लोग उनकी इंगेजमेंट पार्टी का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ज्यादातर लोग यह भी जानना चाहते हैं कि सगाई के फंक्शन में कौन-कौन शामिल होगा। इस लवबर्ड की सगाई में शामिल होने वाली गेस्ट की लिस्ट लीक हो चुकी है। 


मीडिया में आई खबरों की मानें तो पीसी और निक की इंगेजमेंट पार्टी में मुकेश अंबानी, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण शामिल होंगी। 


आपको बता दें, प्रियंका ने अपने 36 वे बर्थडे पर ही निक के साथ इंगेजमेंट कर ली थी। मगर उन्होंने कई दिनों तक इस बात को छिपा कर रखा था।  

Content Writer

Nisha thakur