Latest Update! पहली बार सोने के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, सोने की कीमत 50 हजार पार

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 06:57 PM (IST)

लॉकडाउन के बाद लगातार सोने की कीमतें में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। कोरोना काल में पैदा हुए हालात का सबसे ज्यादा असर सोने में देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से ये निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। मगर बुधवार को को सोने की कीमत ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। बुधवार को पहली बार देश में सोने की कीमतें 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमतों में यह तेजी विदेशी बाजारों में दिख रही तेजी के बाद सामने आई हैं। हालांकि गुरुवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है।

50 हजार रुपए के प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंची कीमत

बता दें कि लंदन, न्यूयॉर्क और स्विटरजरलैंड के बाजारों में सोने की ट्रेंड तेजी से देखने को मिल रहा है जिसके चलते सोने की कीमतें का रिकॉर्ड भी तेजी से ऊंचाई पर पहुंच गया हैं। लंदन और न्यूयॉर्क के बाजारों में हालात अच्छे नहीं चल रहे हैं, जिसके चलते निवेशकों का रुख अचानक सोने की तरफ हो गया है। इतना ही नहीं, बुलियन बैंकों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुए हैं जिसके चलते सोने की उधार दरें भी बढ़ रही हैं। बात अगर दिल्ली में सोने की कीमत की करें तो 10 ग्राम सोने के दाम 50,405 रुपए दर्ज किया गया है। 

Consumer travel News In Hindi : Gold ; Sona ; If you are planning ...

फिलहाल, 24 कैरेट सोना(10 ग्राम) के रेट 49,400 रुपए

हालांकि, गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने मिली। अब 24 कैरेट सोने का रेट 49,4000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 48,575 रुपए ट्रेड कर रहा है। हालांकि बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 49,352 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था।
Gold rate today: सोना के भाव में बड़ी गिरावट ...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static