ससुराल में चलता हैं इन लड़कियों का पूरा राज!

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 02:08 PM (IST)

शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की किस्मत भी एक दूसरे के साथ जुड़ जाती है। वैसे तो हर महिला की घर की लक्ष्मी होती है लेकिन कुछ खास महिलाएं ही घर में सुख-समृद्धि और वैभव लेकर आती है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि किस तरह की लड़कियां आपके लिए सबसे अच्छे पार्टनर बन सकती है और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।

 

पिंक गालों वाली लड़कियां होती है भाग्यशाली

जिन लड़कियों के गालों का रंग गुलाबी होता है वह अपने ससुराल के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां अपने घर में सुख-समृद्धि और वैभव लेकर आती हैं।

चलिए अब हम आपको बताते हैं पिंक गालों वाली लड़कियों की कुछ खूबियां...

सोच-समझ कर करती हैं फैसला

ऐसी लड़कियां अपना हर फैसला बेहद सोच-समझकर करती हैं। इतना ही नहीं, मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति का भी यह डटकर सामना करती हैं।

ससुराल में करती हैं राज

इन्हें बड़ों का आदर करना बखूबी आता है। यही कारण है कि यह ससुराल में राज करती हैं। इनकी इसी आदत के कारण सिर्फ सास-ससुर ही नहीं बल्कि पति भी इनसे खुश रहता है।

दूसरों की मदद करना

इन्हें प्राकृतिक चीजें-खुला आसमान, पेड़-पौधे, जानवरों आदि से बहुत लगाव होता है। दूसरों की मदद करना इनके स्वभाव में होता है। किसी को मुसीबत में देखकर ये अपने आपको रोक ही नहीं पाती।

हमसफर पर जान छिड़कने वाली

यह लड़कियां अपने हमसफर पर जन छिड़कती हैं। इन्हें लगता है प्रेम इनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। मां लक्ष्मी भी इन पर खासा मेहरबान रहती है।

होती हैं बेहद रोमांटिक

ऐसे गालों वाली लड़कियों के लिए प्यार व रोमांस ही सबकुछ होता है। हर चीज दिल से सोचने वाली ये लड़कियां रिश्तों को बखूबी निभाती हैं। इतना ही नहीं, यह किसी को दु:खी और नाराज भी नहीं करती।

मेहनत पर करती है भरोसा

यह अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सब कुछ हासिल कर ही लेती है। कई बार अगर हालात खिलाफ भी हो जाएं, तो भी ये मेहनत करना नहीं छोड़ती जिस वजह से इन्हें मंजिल हासिल हो ही जाती है।

स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट

ऐसी लड़कियां बहुत स्मार्ट होती है। इन्हें कहीं से भी अच्छी बातें सीखने को मिलें, तो जरूर लेती है। अपने स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट स्वभाव के चलते हर परेशानी का सामना आसानी से करती है।

प्यार में होती हैं सीरियस

बात अगर प्यार की हो तो उस मामले में यह काफी सीरियस होती हैं। लव लाइफ हो या वैवाहिक जीवन, यह पार्टनर के प्रति पूरी तरह वफादार रहती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput