प्यार में बड़ी वफादार होती हैं ये लड़कियां, नहीं छोड़ती पार्टनर का हाथ

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 07:05 PM (IST)

जहां कुछ लड़़कियां लड़कों की लुक्स देखकर दिल दे बैठती हैं वहीं कुछ लड़कियां पार्टनर को अच्छी तरह जानने के बाद प्यार में बारे में सोचती हैं। मगर आज हम आपको लव एट फर्स्ट साइट में यकीन रखने वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, वो भी नाम के पहले अक्षर से। आज हम आपको बताएंगे कि किस अक्षरों के नाम वाली लड़कियां देखते ही पार्टनर को दिल दे देती है और प्यार के चक्कर में पड़ जाती है।

 

A नाम की लड़कियां

A नाम की लड़कियां स्वभाव से काफी इमोशनल होती है लेकिन यह लुक्स देखकर ही पार्टनर पर फिदा हो जाती है। इतना ही नहीं, यह बहुत जल्दी पार्टनर की बात पर भरोसा भी कर लेती हैं। एक्स्ट्रा केयरिंग नेचर वाली इस अक्षर वाली लड़कियां जिंदगीभर पार्टनर का साथ नहीं छोड़ती।

B नाम की लड़कियां

B नाम की लड़कियां भावुक होती हैं इसलिए जल्दी प्यार में पड़ जाती हैं लेकिन रिलेशनशिप में पड़ने से पहले अपने प्यार की हर आदत को बखूबी निहारती हैं। अगर इनका पार्टनर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता तो ये बिना साथी के रहना स्वीकार कर लेती हैं।

G नाम की लड़कियां

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां भी जल्दी प्यार के चक्कर में पड़ जाती है। जिनसे भी यह प्यार करती हैं, वह इन्हें पहली ही नजर में भा जाते हैं। यह अपने पार्टनर के साथ सच्चा प्यार करने के लिए अलावा जिंदगीभर उनका साथ निभाती हैं, फिर चाहे कितनी ही मुश्किल क्यों ना आ जाए।

M नाम की लड़कियां

इस नाम की लड़कियां जितनी दिलवाली होती हैं, उतनी ही जल्दी प्यार भी कर बैठती हैं। हालांकि जब कोई इनकी लाइफ में आता है तो यह जिंदगीभर उनका साथ नहीं छोड़ती।

P नाम की लड़कियां

लव मैरिज में यकीन रखने वाली इस नाम की लड़कियां भी जल्दी प्यार में पड़ जाती है। यह अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देती लेकिन इसके बावजूद भी इन्हें कभी-कभार इनका सच्चा प्यार नहीं मिल पाता।

T नाम की लड़कियां

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां भी जल्दी प्यार में पड़ जाती है लेकिन इजहार करने में थोड़ा-सा हिचकिचाती हैं। हालांकि अपने प्यार को पाने के लिए यह कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। इतना ही नहीं, यह जिंदगीभर अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ती।

Content Writer

Anjali Rajput