बारिश देखते ही लड़कियों के दिमाग में आते हैं ये 5 काम करने के Idea

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 06:30 PM (IST)

बारिश की बूंदें जमीन पर पड़ती हैं तो उसकी सौंधी-सौंधी खुशबू हर माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। बारिश का मौसम बेहद रोमांटिक होता है जो हर किसी को बहुत पसंद होता है खासकर लड़कियों को। बारिश को देखते ही लड़कियां अपने मन में कुछ बाते सोचने लगती हैं। आज हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताएंगे जो बारिश को देखकर लड़कियों के दिमाग में आती हैं। 

 

1. बारिश में नहाने का मन
बारिश को देखकर लड़कियों का मन उसमें नहाने को करता है। चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए बारिश में नहाने का अलग ही मजा होता है।

 

2. पकौड़े खाने का
बारिश में हर किसी का मन पकौड़े खाने को करता है। अगर बात लड़कियों की करें तो उनको तो वैसे ही चटपटी चीजें खाने का बहुत शैक होता है। बारिश होते ही वह किचन में कुछ चटपटा खाने के लिए चली जाती हैं। 

 

3. बाइक पर घूमने का
अगर किसी लड़की का ब्वॉयफ्रेंड है तो उसका मन बाइक पर घूमने को करता है। हल्की-हल्की बारिश में बाइक पर अपने लवर के साथ बैठकर कहीं दूर जाने का अलग ही मजा होता है। 

 

 

4. पार्टनर के साथ भीगना
बारिश को देखकर लड़कियां सोचती हैं कि काश इस समय वह अपने पार्टनर के साथ बाहों में बाहें डाल कर घूमें। उनसे प्यार भरी बातें करें। 

 

5. डिनर डेट
घर पर तो आप रोज ही खाना खाते हैं लेकिन बारिश के मौसम में अपने पार्टनर को किसी रोमांटिक डेट पर जाने को करता है। बारिश की बूंदों के डिनर डेट उनके मूड को अच्छा बनाने का काम करेगी।

Content Writer

Nisha thakur